फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Raj Thackeray expressed doubts on results of assembly elections accused BJP of serious corruption

Maharashtra: राज ठाकरे ने विधानसभा के नतीजों पर जताया संदेह, भाजपा पर लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 30 Jan 2025 10:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 10:33 PM IST
सार

Raj Thackeray:  राज ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल नेताओं को सलाखों के पीछे डालने के बजाए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।

विज्ञापन
Maharashtra Raj Thackeray expressed doubts on results of assembly elections accused BJP of serious corruption
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मनसे के राज्य नेताओं की बैठक के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल नेताओं को सलाखों के पीछे डालने के बजाए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया। वहीं, ठाकरे ने पहली बार विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के सुर में सुर मिलाते हुए बीते साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों पर संदेह जताया।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि कैसे अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने लोकसभा चुनावों में केवल एक सीट जीतने के कुछ महीने बाद ही राज्य चुनावों में 42 सीटों पर जीत हासिल कर ली। वर्षों से सूबे की राजनीति में सक्रिय शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) को महज 10 सीटें मिलीं। राज ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कुछ चीजों पर विश्वास नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। लेकिन उन्हें कहां रखा गया? मंत्रिमंडल में। वह मध्यप्रदेश में 2023 में दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का जिक्र कर रहे थे। इस भाषण में पीएम ने महाराष्ट्र में कथित सिंचाई घोटाले का मुद्दा उठाया था। भाजपा ने घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए उस वक्त विपक्ष के नेता रहे अजित पवार पर निशाना साधा था। हालांकि, बाद में पवार एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए और जुलाई 2023 में उपमुख्यमंत्री बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को भाजपा ने बनाया उपमुख्यमंत्री और मंत्री
ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने एक बार कई नेताओं पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था लेकिन बाद में उनसे हाथ मिलाकर उन्हें उपमुख्यमंत्री और मंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कई नेताओं पर आरोप लगाए थे लेकिन अब वही लोग मंत्रिमंडल में हैं। ठाकरे ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी लगातार बैठकों को लेकर कहा, कई लोग कहते हैं कि मुझे भाजपा नेताओं से नहीं मिलना चाहिए। मैं लोगों से मिलता हूं, लेकिन मैं खुद को नहीं बेचता। मेरी मराठी पहचान बरकरार है। वहीं, भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार ने ठाकरे की आलोचना करते हुए उन पर गलत जानकारी पेश करने और पार्टी की राजनीतिक स्थिति को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed