{"_id":"653493a8d575c9f72b01d9c7","slug":"maharashtra-pune-training-aircraft-crash-near-gojubavi-village-news-and-updates-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में चार दिन के अंदर हादसे का शिकार हुआ एक और ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, पायलट-ट्रेनर घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में चार दिन के अंदर हादसे का शिकार हुआ एक और ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, पायलट-ट्रेनर घायल
Sun, 22 Oct 2023 09:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 22 Oct 2023 09:58 AM IST
सार
मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए टीमों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
पुणे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर है। बताया गया है कि यह विमान पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास क्रैश हुआ है। जिले की ग्रामीण पुलिस ने यह जानकारी दी है। मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए टीमों को रवाना किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट एक निजी एविएशन एकेडमी- रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का था। इस दुर्घटना में ट्रेनी पायलट और ट्रेनर बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने का कारण अब तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुणे में चार दिन के अंदर यह एयरक्राफ्ट क्रैश का दूसरा मामला है। इससे पहले गुरुवार को भी एक निजी एकेडमी का विमान बारामती तालुका के काफ्ताल गांव के पास क्रैश हुआ था, इसमें पायलट को गंभीर चोटें आई थीं।

#WATCH | Maharashtra: Red Bird Academy Tecnam aircraft VT-RBT made an emergency landing near Baramati airfield. The instructor and trainee both are safe. Further investigation underway: DGCA ( Directorate General of Civil Aviation) https://t.co/yJ8AWToTUw pic.twitter.com/7Ajapflbra
— ANI (@ANI) October 22, 2023