{"_id":"6914208489e0703c050fb04b","slug":"maharashtra-pune-techie-held-for-terror-links-ats-questions-thane-teacher-news-and-updates-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अल-कायदा से कथित संबंध रखने के आरोपी इंजीनियर ने ठाणे में शिक्षक के घर पर की थी बैठक! ATS अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अल-कायदा से कथित संबंध रखने के आरोपी इंजीनियर ने ठाणे में शिक्षक के घर पर की थी बैठक! ATS अलर्ट
Wed, 12 Nov 2025 11:22 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अल-कायदा और अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद एटीएस ने ठाणे के एक शिक्षक से भी पूछताछ की। बताया गया है कि ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में स्थित शिक्षक के घर पर अभियुक्त जुबैर हंगरगेकर की एक बैठक हुई थी।
एटीएस ने 27 अक्तूबर को 37 वर्षीय जुबैर हंगरगेकर को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा था और कट्टरपंथ फैलाने की गतिविधियों में शामिल था। जांच के दौरान एटीएस को उसके पुराने फोन में पाकिस्तान का एक संपर्क नंबर सेव मिला। आगे की जांच में पता चला कि हंगरगेकर मुंब्रा में एक बैठक के लिए गया था। इसके बाद एटीएस अधिकारियों ने मंगलवार को शिक्षक के घर जाकर हंगरगेकर और उस बैठक के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षक न तो मामले में आरोपी है और न ही गवाह।

एटीएस ने इससे पहले पुणे की अदालत को बताया था कि आरोपी इंजीनियर शहर के कोंढवा क्षेत्र में आक्रामक रूप से धार्मिक प्रवचन देता था। उसके घर की तलाशी में मोबाइल फोन मिले, जिनमें डिलीट की गई पीडीएफ फाइलें थीं। इनका शीर्षक था- ‘अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) एंड ऑल इट्स मैनिफेस्टेशंस’।
एटीएस ने यह भी बताया कि तलाशी के दौरान ओसामा बिन लादेन के ईद-उल-फितर पर दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद और इंस्पायर नाम की एक मैगजीन भी मिली, जिसमें एके-47 प्रशिक्षण और आईईडी बनाने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि एक व्यक्ति से हंगरगेकर का पुराना फोन बरामद हुआ था। फोन के संपर्क सूची में पांच अंतरराष्ट्रीय नंबर सेव थे। इनमें एक पाकिस्तान का, दो सऊदी अरब के, और एक-एक कुवैत और ओमान के नंबर थे। हालांकि, एटीएस ने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड में इन नंबरों पर किसी कॉल का विवरण नहीं मिला है।