{"_id":"63a4d4b566d116522d017cc0","slug":"maharashtra-pune-bjp-mla-mukta-tilak-dies-after-long-battle-with-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन, पीएम ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन, पीएम ने जताया शोक
Fri, 23 Dec 2022 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:14 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, मुक्ता तिलक ने परिश्रम के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने जन-समर्थक मुद्दों को उठाकर अपनी छाप छोड़ी और पुणे के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की विधायक मुक्ता तिलक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मुक्ता तिलक का पांच साल तक कैंसर से जूझने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 57 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- मुक्ता तिलक ने परिश्रम के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने जन-समर्थक मुद्दों को उठाकर अपनी छाप छोड़ी और पुणे के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा हैं। भाजपा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा संजोया जाएगा। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना।
विज्ञापन
बता दें कि 2019 में विधायक बनने से पहले तिलक पुणे की मेयर भी थी। वह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की परपोती थीं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और गैलेक्सी केयर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. शैलेश पुणतांबेकर ने बताया कि पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था। उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने गुरुवार करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने कहा कि उनके परिवार में पति शैलेश तिलक, एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बीमारी के बावजूद मई और जून में हुए राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के दौरान अपना वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई की यात्रा की, जिसने राजनीतिक हलकों में प्रशंसा अर्जित की।