फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics news update: Leader commented On Parameshwara's statement that MVA lost due to EVM hack

Maharashtra: फिर निकला ईवीएम का जिन्न; कांग्रेस-एनसीपी नेताओं ने फोड़ा ठीकरा, भाजपा बोली- आप भी राहुल जैसे...

Mon, 25 Nov 2024 11:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि ऐसा लगता है कि ईवीएम हैक होने के कारण हम महाराष्ट्र हार गए। इस पर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics news update: Leader commented On Parameshwara's statement that MVA lost due to EVM hack
एमवीए की हार पर सियासी पारा चरम पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। गठबंधन 234 सीटों पर आगे रही। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं महा विकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा। झल्लाए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया। उन्होंने ईवीएम के हैक होने का आरोप लगाया। अब उनके आरोप पर सियासी विवाद गहरा गया है। एक तरफ एनसीपीएसपी ने इस मामले में सबूत जुटाने की बात कही। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परमेश्वर की तुलना राहुल गांधी से कर दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा-

विज्ञापन


ईवीएम हैक होने के कारण हम महाराष्ट्र हार गए: परमेश्वर
कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि ईवीएम हैक होने के कारण हम महाराष्ट्र हार गए हैं, यह हमारे नेताओं की राय है। हम चुनाव के लिए उचित रणनीति बनाने में भी असफल रहे हैं। हमने सोचा था कि महाराष्ट्र में एमवीए सत्ता में आएगी, लेकिन सब कुछ उल्टा हो गया।'
विज्ञापन


हमें इसके लिए सबूत चाहिए: सुले
ईवीएम हैक के आरोप पर एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'मैं कांग्रेस के साथ बात करूंगी। मैं फिलहाल इंडिया अलायंस की बैठक में जा रही हूं। हमें इस सब के लिए कुछ सबूत चाहिए। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम इसे करेंगे। पहले मुझे बैठक से आने दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं परमेश्वर को एक परिपक्व व्यक्ति समझता था: जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'मैं अब तक समझता था कि वह एक परिपक्व व्यक्ति हैं, लेकिन वह भी राहुल गांधी की तरह बात कर रहे हैं। भाजपा केंद्र में थी जब उन्होंने कर्नाटक में 135 सीटें जीतीं और झारखंड चुनाव भी जीता, लेकिन फिर भी वे ऐसी बातें कहते हैं।'


'महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए चंद्रचूड़ जिम्मेदार'
यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'इस चुनाव में ईवीएम एक बड़ा मुद्दा रहा है, इसलिए इस बार हम कहते हैं कि यह परिणाम होने दीजिए, लेकिन महाराष्ट्र में एक बार फिर मतपत्रों के माध्यम से इस चुनाव को आयोजित करें और फिर हमें दिखाएं कि परिणाम वही है। महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed