फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics News: Shiv Sena MP Sanjay Raut praised pm Narendra Modi, said - there is no opposition face in front of Modi bjp

सिर्फ प्रशंसा या फिर गठजोड़ की तैयारी!: शिवसेना नेता राउत बोले- 2024 में मोदी को हराना मुश्किल, उनके सामने विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं

Wed, 14 Jul 2021 11:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Jul 2021 11:59 AM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में जमकर कसीदे गढ़े हैं। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संजय राउत ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का कोई चेहरा नहीं है। 

विज्ञापन
Maharashtra politics News: Shiv Sena MP Sanjay Raut  praised pm Narendra Modi,  said - there is no opposition face in front of Modi bjp
संजय राउत और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत की रंग दिनों इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की खबरें आ रही हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में जमकर कसीदे गढ़े हैं। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संजय राउत ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का कोई चेहरा नहीं है।

विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी देश और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हैं। इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता है कि पिछले सात सालों में भारतीय जनता पार्टी को जो सफलता मिली है, वह सिर्फ नरेंद्र मोदी की वजह से है।'' 
विज्ञापन


 शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि मोदी के सामना करने के लिए विपक्ष के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। संजय राउत ने कहा कि जब तक विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं आता है, तब तक कोई चांस ही नहीं है। हालांकि, शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के मुकाबले के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राउत बोले- मोदी का हराना मुश्किल!

शिवसेना सांसद ने कहा कि वर्ष 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा। मोदी के सामने शरद पवार सही विकल्प हैं। राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं। 

शिवसेना सांसद संजय राउत का यह बयान तब आया है, जब बीते दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रशांत किशोर समूचे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही प्रशांत किशोर और शरद पवार की कई मुलाकातें हुई थीं। प्रशांत की इन मुलाकातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष बनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। इससे पहले भी संजय राउत कई बार शरद पवार को विपक्ष का प्रमुख नेता बनाने की वकालत कर चुके हैं।

महाराष्ट्र: कांग्रेस अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र कांग्रेस ने वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया है। महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2014 में फैसला किया था, वैसे ही हमारी अपनी रणनीत है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed