फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: Nawab Malik Is 42nd MLA Supporting Ajit Pawar

Maharashtra: क्या नवाब मलिक ने दिया अजित पवार गुट को समर्थन? राकांपा नेता जयंत पाटिल ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Oct 2023 07:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

Maharashtra: चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची में यह बात सामने आई है कि अजित पवार गुट को समर्थन देने वाले 42वें विधायक कोई और नहीं, बल्कि धन शोधन के मामले में जेल में बंद नवाब मलिक थे।

विज्ञापन
Maharashtra Politics: Nawab Malik Is 42nd MLA Supporting Ajit Pawar
Nawab Malik - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट ने हमेशा 42 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। हालांकि, सिर्फ 41 विधायकों के नाम सामने आ रहे था। नवाब मलिक को तटस्थ बताया जा रहा था। हालांकि अब चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची में यह बात सामने आई है कि अजित पवार गुट को समर्थन देने वाले 42वें विधायक कोई और नहीं, बल्कि धन शोधन के मामले में जेल में बंद नवाब मलिक थे।

विज्ञापन

 



 

मलिक ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री रहते हुए भाजपा के खिलाफ हमले का नेतृत्व किया था। हालांकि, जब उन्हें स्वास्थ्य आधार पर रिहा किया गया तो उन्हें मीडिया से बात करने से रोक दिया गया। इसलिए उनका रुख स्पष्ट नहीं था। हालांकि, चुनाव आयोग के समक्ष पेश की गई समर्थकों की सूची में उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक को दाऊद इब्राहिम की बहन के साथ कथित लेन-देन के मामले में जेल भेजा गया था। पार्टी के विभाजन के दौरान वह जेल में थे। अजीत पवार ने उनकी रिहाई की कोशिश की और इसलिए यह अनुमान लगाया गया कि वह अजित पवार गुट का साथ देंगे। चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची से इन अटकलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

वहीं, नवाब मलिक द्वारा अजित पवार गुट को समर्थन देने की खबरों पर राकांपा (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल ने कहा, 'मुझे नहीं पता... हमारे पास जानकारी नहीं है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, और उनके मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी गई है। इसलिए उन्होंने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया है। हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने किसी को हलफनामा दिया है या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed