फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics in hindi Ajit Pawar side slams MP Lanke of Sharad Side amid Meeting with History Sheeter

सियासत: हिस्ट्रीशीटर से मिले शरद गुट के सांसद लंके, अजित पक्ष का निशाना, कहा- गुंडों की मदद से चुनाव जीता क्या

Fri, 14 Jun 2024 03:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

एनसीपी (सपा) नेता विद्या चव्हाण ने एक मराठी चैलन से एक साझात्कार में कहा कि वे लंके से बात करेंगी और समझेंगी कि मार्ने उनका सम्मान आखिर क्यों कर रहे थे। क्या कारण था इसके पीछे।

विज्ञापन
Maharashtra Politics in hindi Ajit Pawar side slams MP Lanke of Sharad Side amid Meeting with History Sheeter
अजित पवार और शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों अकसर सुर्खियों में रहती है। इस बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें रांकपा (सपा) सांसद नीलेश लंके एक हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने के घर पहुंचे हैं। इस बात से रांकपा खूब खफा है और पार्टी की आलोचना कर रहा है। बता दें, कुछ माह पहले ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बेटा पार्थ पवार हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने के घर गए थे, जिसका विरोध खुद अजित पवार ने ही किया। उन्होंने कहा था कि यह गलत है। उन्हें ऐसे लोगों के घर जाने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन

अजित गुट के नेताओं ने साधा निशाना
लंके महाराष्ट्र के अहमदनगर से सासंद हैं। वीडियो सामने आते ही राकांपा नेता अमोल मिटकरी ने आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने शरद पवार गुट के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्थ ने जब मार्ने से मुलाकात की थी, तब भी अजित दादा ने निराशा व्यक्त की थी कि ऐसे व्यक्तियों से मिलने से बचा जाना चाहिए लेकिन आज लंके मार्ने के साथ सम्मान से मिल रहे हैं। उनकी बधाई स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंन सवाल उठाया कि क्या शरद गुट के नेताओं ने अहमदनगर और बारामती सीट जीतने के लि अपराधियों की मदद ली। इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या उनकी पार्टी को मार्ने का समर्थन मिला था।   

विज्ञापन

शरद गुट की नेता बोलीं- मैं बात करूंगी
इसके अलावा, एनसीपी (सपा) नेता विद्या चव्हाण ने एक मराठी चैलन से एक साझात्कार में कहा कि वे लंके से बात करेंगी और समझेंगी कि मार्ने उनका सम्मान आखिर क्यों कर रहे थे। क्या कारण था इसके पीछे। गलत तो गलत होता है फिर चाहे वह लंके हो या फिर कोई और। हम इसका समर्थन नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed