{"_id":"66aba960d26c8396a20def89","slug":"maharashtra-politics-cm-shinde-attacks-uddhav-over-challenge-to-fadnavis-takes-jibe-about-strength-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: राकांपा-एसपी विधायक जितेन्द्र अव्हाड की कार पर हमला; सीएम शिंदे का उद्धव पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: राकांपा-एसपी विधायक जितेन्द्र अव्हाड की कार पर हमला; सीएम शिंदे का उद्धव पर निशाना
Thu, 01 Aug 2024 08:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:57 PM IST
सार
महाराष्ट्र में राकांपा-एसपी विधायक जितेन्द्र अव्हाड की कार पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया है। उधर सीेम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। पढ़ें महाराष्ट्र की राजनीति की बड़ी खबरें।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में शरद पंवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) के विधायक जितेन्द्र अव्हाड की कार पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया है। दरअसल, अव्हाड ने पूर्व राज्य सभा सांसद छत्रपति को लेकर टिप्पणी की थी। बताया गया है कि राकांपा (एसपी) विधायक अव्हाड ठाणे अपनी एसयूवी कार में सवार होकर ठाणे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार के पिछले हिस्से पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।
विज्ञापन
हमलावरों ने संभाजी छत्रपति के समर्थन में नारेबाजी की
बताया गया है कि इस दौरान हमला करने वालों ने संभाजी छत्रपति के समर्थन में नारेबाजी की और इसके बाद वहां से भाग गए। इस मामले में डोंगरी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले अव्हाड ने राज्य सभा सांसद संभाजी छत्रपति पर निशाना साधा था। राकांपा (एसपी) विधायक ने कोल्हापुर स्थित विशालगढ़ दुर्ग में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा को लेकर कहा था कि संभाजी छत्रपति के पिता और कोल्हापुर सांसद साहू छत्रपति इस हिंसा से दुखी हैं।
विज्ञापन
सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। दरअसल, ठाकरे ने इससे पहले एक पत्र के जरिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी थी। शिंदे के कहा कि जो दूसरों को चुनौती दे रहे हैं, उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि क्या उनके पास चुनौती देने की ताकत है? इससे पहले उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा था, ‘या तो उस जगह आप रहेंगे या मैं रहूंगा। हाल ही में अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है कि फडणवीस ने मुझे और मेरे बेटे को सलाखों के पीछे भेजने की योजना तैयार की थी। सब कुछ सहने के बाद मैं आज स्पष्ट रूप से कहता हूं कि वहां या तो आप रहेंगे या फिर मैं रहूंगा।’ उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि आखिर किस तरह से दो पूर्व दोस्तों के बीच में रिश्तों में खटास आ गई।
विज्ञापन
इसके जवाब में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी को भी अन्य व्यक्ति की राजनीति को खत्म करने की बात नहीं कहनी चाहिए। उधर, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ठाकरे की भाषा से पता चलता है कि वे मानसिक दिवालिएपन का शिकार हो गए हैं।