{"_id":"6420642c6fc8105f3705c2e7","slug":"maharashtra-politics-cm-eknath-shinde-meets-mns-chief-raj-thackeray-at-his-residence-shivtirth-latest-updates-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राज ठाकरे से मिले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- इसमें कुछ राजनीतिक मुद्दा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राज ठाकरे से मिले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- इसमें कुछ राजनीतिक मुद्दा नहीं
Sun, 26 Mar 2023 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे-एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, इसमें कुछ राजनीतिक मुद्दा नहीं था। हमारी किसी गंभीर विषय पर चर्चा नहीं हुई है। लाउड स्पीकर बजाए जाने पर हमारी चर्चा हुई है। मैंने उनसे कहा है कि जो भी नियम हैं उसका पालन सभी को करना चाहिए। इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के बैनर फाड़े, मामला दर्ज
इस बीच ठाणे जिले में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए बैनर को कथित रूप से फाड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिविली शहर में गुड़ी पड़वा त्योहार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए एक बैनर को अज्ञात लोगों ने फटा हुआ पाया। उन्होंने कहा कि शिवसेना के यूबीटी नेताओं की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन