फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics big claim of Congress leader Vijay Wadettiwar on CM chair

Maharashtra: कांग्रेसी नेता विजय वाडेट्टीवार का बड़ा दावा, कहा- सितंबर तक सीएम की कुर्सी में होगा बदलाव

Sat, 19 Aug 2023 02:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Aug 2023 02:09 PM IST
सार

कांग्रेस और महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय वाडेट्टीवार ने महाराष्ट्र की राजनीति पर चिंता जताई है। उन्होंने महाराष्ट्र में एक बड़े बदलाव का दावा किया है।

विज्ञापन
Maharashtra politics big claim of Congress leader Vijay Wadettiwar on CM chair
Vijay Wadettiwar - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी के नेता विजय वाडेट्टीवार ने महाराष्ट्र की राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए आने वाले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री की कुर्सी में बदलाव होने का दावा भी किया है। महाराष्ट्र में फिलहाल एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीज और अजित पवार की सरकार सत्ता में हैं। अजित पवार हाल ही में शरद पवार से अलग होकर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए वाडेट्टीवार ने कहा, 'महाराष्ट्र में कुछ हफ्तों के भीतर राज्य सरकारी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, यहां बहुत बड़ा बदलाव होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सरकार बदलेगी, लेकिन मुख्य कुर्सी (सीएम पद) पर सितंबर तक बदलाव जरूर होगा।' 
विज्ञापन


राज्य सरकारी से जुड़ने के बाद अजित पवार दूसरे उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए थे। वहीं उनके आठ सहकर्मियों ने मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया था। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीज राज्य के दूसरे उप मुख्यमंत्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जून 2022 में एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग होकर भाजपा के साथ जुड़ने से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकारगिर गई थी। इसके बाद राज्य में शिवसेना और भाजपा ने सरकार बनाने में कामयाब रही। जिसकी कमान शिंदे के हाथ में दी गई, वहीं फड़णवीज को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed