फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political News updates Shivsena Aaditya Thackeray asked Who proposed concretisation of roads

Maharashtra: किसने दिया सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव? टेंडर में अनियमितताओं का आरोप लगाने के बाद बोले ठाकरे

Mon, 16 Jan 2023 04:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कार्यकाल पिछले साल मार्च में खत्म हो गया था और इसके चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रशासक के लिए यह कितना सही है कि वह सड़कों के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव करे और उसे खुद ही मंजूरी दे दे।

विज्ञापन
Maharashtra Political News updates Shivsena Aaditya Thackeray asked Who proposed concretisation of roads
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुंबई में सड़कों की मरम्मत के लिए जारी टेंडर्स में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाने के बाद शिवसेना(यूबीटी) नेता व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को पूछा कि बीएमसी में मुंबई में करीब 400 किलोमीटर सड़कों के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव किसने रखा था? 

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि क्या सड़कों का काम पूरा करने के लिए कोई समय सीमा तय की गई है? उन्होंने कहा, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कार्यकाल पिछले साल मार्च में खत्म हो गया था और इसके चुनाव होने वाले हैं। बीएमसी में कोई जनप्रतिनिधि, महापौर या स्थायी समिति नहीं है, तो प्रशासक के लिए यह कितना सही है कि वह सड़कों के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव करे और उसे खुद ही मंजूरी दे दे। ठाकरे ने कहा, यहां छोटी-छोटी गलियां हैं, जहां सालों से डामर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेडर रोड और मरीन ड्राइव के मामले में डामर मैस्टिक (कोटिंग) है और वे अभी भी अच्छी स्थिति में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द की जाएं निविदाएं 
बता दें, आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए मुंबई में सड़कों के कंक्रीटीकरण के लिए अधिक कीमत पर निविदाएं जारी की गईं और इसे रद्द कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि शहर में 400 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए ठेके जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed