फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Maharashtra political events will not affect Jharkhand elections: Ravi Shankar Prasad

रविशंकर प्रसाद ने जारी किया झारखंड चुनाव के लिए जनसंकल्प पत्र, कहा- यहां महाराष्ट्र का प्रभाव नहीं 

Wed, 27 Nov 2019 05:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 Nov 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra political events will not affect Jharkhand elections: Ravi Shankar Prasad
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जनसंकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं और हरियाणा के चुनाव परिणामों का झारखंड के विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और हम स्थिर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है। हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा तथा महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम देखकर इसका आप स्वयं अनुमान भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या हरियाणा के चुनाव परिणाम और महाराष्ट्र में राजनीतिक घटना का झारखंड के चुनावों पर भी प्रभाव पड़ सकता है तो रविशंकर ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी कोई उम्मीद नहीं है, यहां पूर्ण बहुमत की और स्थाई सरकार बनेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम सरकार में हैं। दुष्यंतजी ने स्पष्ट कहा है कि वह कांग्रेसवाद और उसकी नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed