फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Policeman Death Updates Buldhana Liquor Smuggling hindi news updates

Maharashtra Policeman Death: शराब तस्कर से झड़प, महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल की बुलढाणा में मौत, एक घायल

Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में शराब तस्कर और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक तस्कर का पीछा करने के दौरान बाइक सवार महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिसकर्मी का एक साथी घायल भी हुआ है।

विज्ञापन
Maharashtra Policeman Death Updates Buldhana Liquor Smuggling hindi news updates
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार को भाग रहे एक शराब तस्कर ने पुलिस कांस्टेबल की बाइक को लात मार दी, जिससे पुलिस कॉन्स्टेबल भागवत गिरी की गिरने से मौत हो गई और उसका साथी राम अंधाले घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना एंडेरा पुलिस थाने के अंतर्गत चिखली तालुका के शेलगांव अटोल के पास हुई, उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


तस्कर ने मोटरसाइकिल को लात मारी, कॉन्सटेबल की मौके पर ही हो गई मौत
कॉन्स्टेबल भागवत गिरी और राम अंधाले गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि संजय शिवंकर नामक एक शराब तस्कर शेलगांव अटोल की ओर आ रहा है। शिवंकर को देखने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों बाइक से उसका पीछा किया। इस दौरान शिवंकर ने मोटरसाइकिल को लात मार दी, नियंत्रण खोने से बाइक पेड़ से टकरा गई और भागवत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंधाले को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed