फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police Claims, Leftist thinkers wanted to do 'Incident like Rajiv Gandhi'

महाराष्ट्र पुलिस का दावा- गिरफ्तार वामपंथी विचारक 'राजीव गांधी जैसी घटना' को अंजाम देना चाहते थे

Sat, 01 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Police Claims, Leftist thinkers wanted to do 'Incident like Rajiv Gandhi'
भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच कार्यकर्ता
महाराष्ट्र पुलिस की भीमा कोरेगांव हिंसा को लेकर पांच प्रमुख कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हो रही आलोचनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि इन कार्यकर्ताओं के पास से जब्त की गई चिट्ठियां और कागजातों से ये साबित होता है कि ये लोग माओवादियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और उनके लिए हथियार और हथगोले खरीदने में भी उनकी मदद कर रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने बीते मंगलवार को सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, अरुण फेरेरा, वरनन गोनसाल्वेस और पी वरवरा राव को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए इन 5 वामपंथी विचारकों का माओवादियों से संबंध है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस धारणा को तोड़ने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की कि इस कार्यकर्ताओं को उनके विचारों के लिए गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को जब इनके संबंधों के बारे में प्रमाणिक तौर पर यकीन हो गया उसके बाद ही इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) परमवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि रोना विल्सन और भाकपा माओवादी के एक नेता के बीच एक ई-मेल पत्र में राजीव गांधी जैसी घटना के जरिए ‘‘मोदी राज’’ खत्म करने के बारे में कहा गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता रोना जैकब विल्सन को इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के कोरेगांव-भीमा गांव में हुई हिंसा के संबंध में जून में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। 
 

चिट्ठी में ग्रेनेड लांचर खरीदने का जिक्र

Maharashtra Police Claims, Leftist thinkers wanted to do 'Incident like Rajiv Gandhi'
रोना जैकब विल्सन - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि पत्र में ग्रेनेड लांचर खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की जरूरत पड़ने का भी जिक्र है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने माओवादियों के भूमिगत कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के बीच आदान-प्रदान हुए हजारों पत्र जब्त किए हैं।  सिंह ने बताया, “रोना द्वारा माओवादी नेता “कॉमरेड प्रकाश” को लिखे पत्र में कहा गया है:  हमें यहां की वर्तमान स्थिति के संबंध में आपका आखिरी खत मिल गया है। अरुण (फरेरा) , वेर्नन (गोन्जाल्विस) और अन्य शहरों में चल रही मुहिम को लेकर समान रूप से चिंतित हैं।” 

उन्होंने कहा, “पत्र में चार लाख राउंड वाले ग्रेनेड लॉन्चर की वार्षिक आपूर्ति के लिए आठ करोड़ रुपये की जरूरत के बारे में भी कहा गया है।”  सिंह ने कहा कि पत्र में प्रकाश से अपना फैसला बताने को भी कहा गया।  सिंह ने पत्र के हवाले से कहा, “कॉमरेड किसन और कुछ अन्य कॉमरेड ने मोदी राज खत्म करने के लिए कुछ ठोस कदमों का प्रस्ताव दिया है। हम राजीव गांधी (हत्याकांड) जैसी ही अन्य घटना के बारे में सोच रहे हैं।” 

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के बीच आदान-प्रदान हुए कुछ पत्रों में “कुछ बड़ा कदम” उठाने की योजना बनाने के बारे में भी कहा गया है, ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके।

सिंह ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जी एन साईबाबा को भी इसी तरह के सबूतों के आधार पर 2014 में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed