{"_id":"66a6d61678140c03250db9e4","slug":"maharashtra-police-arrested-accused-who-cheated-20-women-by-marrying-them-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 20 औरतों से शादी कर ठगी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, तलाकशुदा-विधवाओं को बनाता था निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 20 औरतों से शादी कर ठगी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, तलाकशुदा-विधवाओं को बनाता था निशाना
Mon, 29 Jul 2024 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, पालघर (महाराष्ट्र)
एजेंसी, पालघर (महाराष्ट्र)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:07 AM IST
सार
सीनियर इंस्पेक्टर विजय सिंह भागल ने रविवार को बताया कि नाला सोपारा की एक महिला ने 43 साल के आरोपी फिरोज नियाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर एमबीवीवी पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी शेख को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई/फ्री-पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस ने देश भर में 20 से अधिक महिलाओं से धोखे से शादी और ठगी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया। सीनियर इंस्पेक्टर विजय सिंह भागल ने रविवार को बताया कि नाला सोपारा की एक महिला ने 43 साल के आरोपी फिरोज नियाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर एमबीवीवी पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी शेख को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय न्याय संहिता के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती करने के बाद उससे शादी की। शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिया।
विज्ञापन
एसआई भागल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और आभूषण बरामद किए। उन्होंने आगे बताया कि जांच में पता चला है कि शेख ने वैवाहिक साइटों पर तलाकशुदा और विधवाओं को निशाना बनाता था। उनसे शादी करता था और उनके कीमती सामान ठग लेता था। आरोपी ने 2015 से अब तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं को ठगा है।
विज्ञापन