फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : People went out of Mumbai for hasty shopping before cm uddhav thackeray announced new restrictions, know all about

महाराष्ट्र में कोरोना: जानें क्या हैं नई पाबंदियां, घोषणा से पहले जल्दबाजी में खरीदारी करने निकले लोग

Tue, 13 Apr 2021 10:06 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Tue, 13 Apr 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : People went out of Mumbai for hasty shopping before cm uddhav thackeray announced new restrictions, know all about
मुंबई : दादर बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : ANI

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नई पाबंदियां लागू करने की घोषणा की। हालांकि इससे पहले ही वित्तीय राजधानी मुंबई में मंगलवार शाम लोग अफरातफरी में घरों से जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों में पहुंचने लगे थे। आइए जानते हैं कैसा था माहौल और नई पाबंदियों के बारे में...

विज्ञापन


ठाकरे ने कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए रात साढ़े आठ बजे प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य संसाधनों की कमी पर बात की और कहा कि टीकाकरण के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में किया जा सकता है।
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि सरकार अभी राज्य में लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बुधवार से प्रदेश में नई पाबंदियां लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जनता से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ कोविड महामारी से बचाव के लिए जारी किए गए सभी नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए प्रतिबंध 15 दिन तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सख्त प्रतिबंध लागू कर रहे हैं जो बुधवार रात आठ बजे से प्रभावी होंगे। कल से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं इन प्रतिबंधों को 'लॉकडाउन' का नाम नहीं दूंगा। 

उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेन और बस सेवा केवल आवश्यक सेवाओं के लिए चलेंगी। पेट्रोल पंप, सेबी से संबंधित वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य चालू रहेंगे। होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे, लेकिन उन्हें होम डिलीवरी करने की अनुमति होगी। 

खरीदारी करने निकले लोग

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से डिजिटल तरीके से ठाकरे के संबोधन की सूचना दिए जाने के बाद मुंबई में शाम साढ़े पांच बजे से लोग सब्जियां और जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों की तरफ निकल पड़े।

बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से महाराष्ट्र में रोज संक्रमण के मामले में तेज बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के अलावा औरंगाबाद जैसे जिलों में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। राज्य में इस महीने की शुरुआत में रात्रि और सप्ताहांत कर्फ्यू सहित सीमित पाबंदी लगाई गई थी।






ठाणे में खरीदारी करने दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा कि लॉकडाउन के समय के बारे में कुछ पता नहीं है, यह भी नहीं पता है कि कितनी सख्त पाबंदी लगाई जाएगी। इसलिए जरूरी सामान खरीद लेना ठीक रहेगा।

हालांकि, एक दुकानदार ने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद जिस तरह लोग जल्दबाजी में जरूरी सामान खरीदने दुकानों के लिए निकले थे, उस तरह की स्थिति इस बार नहीं है।

एक और खरीदार ने कहा कि लॉकडाउन नहीं भी लगाया गया तो कड़ी पाबंदी तो लागू की ही जाएगी, इसलिए 10 दिनों का सामान खरीदकर रख लेना ठीक रहेगा। खरीदारी के लिए लोगों के घरों से निकलने के कारण वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ गई है।

ये हैं नई पाबंदियां : उद्धव ठाकरे सरकार के अहम फैसले

  • बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144 लागू होगी, आने-जाने पर पाबंदी
  • बुधवार रात आठ बजे से होगी 'ब्रेक द चेन' मुहिम की शुरुआत
  • प्रदेश में मीडियाकर्मियों को रहेगी आने-जाने की अनुमति
  • लोकल ट्रेन और बस सेवा केवल आवश्यक सेवाओं के लिए होगी
  • बैंकिंग और ई-कॉमर्स सेवाएं जारी रहेंगी, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे
  • आर्थिक मदद के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का पैकेज
  • 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  • राज्य के रिक्शा चालकों को 1500 रुपये नकद सहायता मिलेगी
  • आदिवासियों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला
  • प्रदेश के पंजीकृत फेरीवालों को भी आर्थिक मदद देगी सरकार
  • शिव भोजन थाली के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा

सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क, जिम, खेल परिसर बंद रहेंगे
सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, खेल परिसर बंद रहेंगे। फिल्मों, सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी रोक रहेगी। सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर भी 14 अप्रैल की शाम सात बजे से एक मई तक बंद रहेंगे। ई-कॉमर्स सेवा को केवल जरूरी सामान और सेवाओं की डिलीवरी करने की अनुमति होगी। किसी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। अगले एक महीने के लिए सभी गरीबों और जरूरतमंदों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल वितरित किया जाएगा।

केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

ठाकरे ने कहा कि राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 60,212 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर कर रहे हैं, लेकिन इस समय इस पर काफी दबाव है। राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन, बेड की कमी है इसके साथ ही रेमडेसिविर की मांग में भी तेजी आई है। ठाकरे ने स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगने के साथ सेवानिवृत्त हो चुके चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी मदद करने की अपील की।

प्रधानमंत्री से बात करूंगा : ठाकरे
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री से बात करूंगा और उसने अनुरोध करूंगा कि आस-पास के राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायु सेना की सहायता मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क मार्ग से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, लेकिन वर्तमान हालात में संसाधन कम पड़ गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि संकट के इस समय में हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है और इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed