{"_id":"5f3779328ebc3e3ce727558d","slug":"maharashtra-people-decorate-police-station-after-rape-accused-got-guilty-and-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नौ साल की बच्ची के दुष्कर्मियों को सजा मिलने पर दुल्हन की तरह सजाई पुलिस चौकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नौ साल की बच्ची के दुष्कर्मियों को सजा मिलने पर दुल्हन की तरह सजाई पुलिस चौकी
Sat, 15 Aug 2020 11:27 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बुलढाणा में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इन दोनों दोषियों ने एक साल पहले एक मासूम नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने चिखली पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजा दिया और वहां मिठाई बांटकर, पटाखे छोड़कर अपनी खुशी जताई। चिखली पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुलाबराव ने कहा कि इस फैसले से वो बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ बेहद क्रूरतापूर्ण कार्य किया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन आरोपियों को सजा दिलाने में पुलिस ने परिवार की हर संभव मदद की है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया और कहा कि वो पुलिस के बहुत आभारी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 26 अप्रैल 2019 की रात बुलढाणा के चिखली इलाके में सागर विश्वनाथ और निखिल शिवाली नाम के दो युवकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि ये घटना रात के समय हुई थी, इस समय में बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी।
पुलिस ने बताय कि रात के समय युवक लड़की के घर आए और उसे उठाकर ले गए। दोनों युवकों ने एक सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया लेकिन इस घटना से पूरे जिले में लोगों के बीच गुस्सा पनप गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के दो बड़े ऑपरेशन भी हुए।