{"_id":"604c1f0e8ebc3e8d2901cecf","slug":"maharashtra-patients-being-treated-at-covid19-care-centre-came-outside-to-protest-after-not-receiving-food-till-2-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोविड सेंटर में दोपहर तक नहीं मिला खाना, परेशान होकर धरने पर बैठ गए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोविड सेंटर में दोपहर तक नहीं मिला खाना, परेशान होकर धरने पर बैठ गए मरीज
Sat, 13 Mar 2021 08:20 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:20 AM IST
सार
- खाना ना मिलने पर कोरोना के मरीज ने किया धरना प्रदर्शन
- महाराष्ट्र के कोविड केयर सेंटर में मरीज ने दिया धरना
- रसोई गैस सिलिंडर काम ना करने की वजह से खाने में देरी
विज्ञापन
कोविड-19 के मरीज ने खाना ना मिलने पर किया प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के शेगांव में कोरोना से संक्रमित मरीज कोविड केयर सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। मरीजों का आरोप है कि उन्हें दोपहर दो बजे तक खाना नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वो सेंटर के परिसर में आकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
Maharashtra: Patients being treated at #COVID19 care centre in Shegaon came outside to protest after not receiving food till 2 pm
विज्ञापन
"I am told that contractor's cylinder wasn't working hence the delay but we're running a thorough enquiry," said Buldhana Addl Dist Collector (12.03) pic.twitter.com/cFMyJn80EVविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2021
बुलढाणा जिला के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे बताया गया था कि खाना बनाने वाले के सिलिंडर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से खाना देने में देरी हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि ज्यादा जानकारी के लिए मामले में गहन पूछताछ कर रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस के 14,000 से ज्यादा मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के बाद अकोला में भी संपूर्ण ़लॉकडाउन का एलान कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार को राज्य सरकार ने अकोला में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया है, जो 15 मार्च यानी सोमवार को सुबह आठ बजे तक चलेगा। इसके अलावा नागपुर में भी संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। वहीं पूणे में नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है।
पुणे में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। यही नहीं 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल और बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के परभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।