फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Passengers stranded for hours on Konkan Railway route due to landslide

महाराष्ट्र: भूस्खलन के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर घंटों तक फंसे रहे यात्री, प्रशासन ने की बसों की व्यवस्था

Mon, 15 Jul 2024 11:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 15 Jul 2024 11:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन और बाढ़ की खबरें सामने आईं हैं। कोंकण रेलवे ने भूस्खलन के कारण मार्ग पर रुकी हुईं कई ट्रेनों में फंसे यात्रियों के लिए सोमवार को राज्य परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की। 

विज्ञापन
Maharashtra Passengers stranded for hours on Konkan Railway route due to landslide
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में कोंकण रेलवे ने भूस्खलन के कारण मार्ग पर रुकी हुईं कई ट्रेनों में 15 घंटे से अधिक समय से फंसे यात्रियों के लिए सोमवार को राज्य परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार शाम महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में विन्हेरे और दिवाणखवटी स्टेशन के बीच भूस्खलन के करीब 22 घंटे बाद पटरियों को साफ करने के प्रयास जारी हैं। दोनों जिलों में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण रविवार से इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं हैं।

विज्ञापन


रत्नागिरी में समाप्त की गईं कुछ ट्रेन सेवाएं 
कोंकण रेलवे मार्ग महाराष्ट्र के रोहा और केरल के थोकुर के बीच है। अधिकारी ने कहा, ‘भारी बारिश और पटरियों पर कूड़ा-कचरा आ जाने के कारण बहाली की प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि कुछ ट्रेन सेवाएं रत्नागिरी में समाप्त कर दी गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को लगाया गया। कोंकण रेलवे ने रविवार शाम से कई रेलगाड़ियों को रद्द किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन समय से पहले समाप्त किया गया। वहीं कुछ ट्रेनों के रुट को परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया है।
विज्ञापन


मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के पहियों में आग लगी, यात्री सुरक्षित
मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ब्रेक जाम के कारण पहियों के पास आग लग गई। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया तथा सभी यात्री सुरक्षित हैं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर एस-आठ डिब्बे के ब्रेक जाम होने के कारण ठाकुर्ली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया। ब्रेक जाम हो जाने के कारण अत्यधिक गर्मी के चलते आग लग जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में ठाकुर्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से लगभग 35 किमी दूर है। सूत्रों के अनुसार, पहियों से धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह बेहद मामूली आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर इसे तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि 20 मिनट के भीतर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट विलंब से सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed