फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra part of footover bridge collapsed in Chandrapur many people injured in accident Updates

Maharashtra: चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग, महिला की मौत, 12 घायल

Mon, 28 Nov 2022 10:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्री पुणे जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए एफओबी का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी इसका एक हिस्सा अचानक गिर गया। नतीजतन कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर गिर गए।

विज्ञापन
Maharashtra part of footover bridge collapsed in Chandrapur many people injured in accident Updates
Bridge - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में एक 48 साल की महिला की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसा बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में चंद्रपुर में जिले के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा धराशाई हो गया। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट बताई जा रही है। हादसे के समय इस पर कई लोग मौजूद थे। हादसे के वक्त लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर जा गिरे। राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

 


सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्री पुणे जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए एफओबी का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी इसका एक हिस्सा अचानक गिर गया। नतीजतन कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जिला सूचना कार्यालय ने कहा कि इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। उन्हें बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और उनमें से कुछ को बाद में चंद्रपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपुर के जिला कलेक्टर विनय गौड़ा ने बताया कि करीब चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन और पुलिसकर्मी घायलों की मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि चंद्रपुर के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अस्पताल के अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया और घटना की जांच का आदेश दिया।

सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 को जोड़ने वाले एफओबी के प्री-कास्ट स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, लेकिन पुल का दूसरा हिस्सा ठीक है। बल्हारपुर रेलवे स्टेशन चंद्रपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर स्थित है।


मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में रविवार शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed