फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Pankaja Munde Call supporter meeting, says soon take big decision

पंकजा मुंडे ने बुलाई समर्थकों की बैठक, कहा- जल्द ही लूंगी बड़ा फैसला

Sun, 01 Dec 2019 02:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Pankaja Munde Call supporter meeting, says soon take big decision
Pankaja Munde - फोटो : ani

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता गंवाने के बाद से ही देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ उनके सहयोगियों की आवाज बुंलद होती प्रतीत हो रही है। विधानसभा चुनावों में हारने के बाद पहली बार पार्टी नेता पंकजा मुंडे ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


पंकजा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 12 दिसंबर को गोपीनाथ मुंडे की बरसी पर सभी समर्थकों से आवेदन है कि वे बैठक में शामिल हों। उन्होंने कहा कि बदलते सियासी माहौल में अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है, 8-10 के भीतर ही बड़ा फैसला लूंगी। 
विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि चुनाव के बाद, नतीजें आए। मेरे हारने के कुछ समय बाद, मैंने मीडिया में जाकर इसे स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। सारी जिम्मेदारी मेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 'पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद' के संस्कार बचपन से हमारे साथ रहे हैं। छोटी उम्र से, मुंडेसाहेब ने सिखाया है कि लोगों के प्रति हमारे कर्तव्य से बड़ा कुछ नहीं है। 

मुंडे ने लिखा कि मुझे आठ दस दिन आत्मचिंतन के लिए चाहिए। जिसके बाद मैं आत्मचिंतन कर आपके साथ 12 दिसंबर को बैठक करूंगी। उन्होंने लिखा कि 12 दिसंबर, यह नेता मुंडे साहब का जन्मदिन है ... उस दिन, आप मुझसे बात करेंगे। जैसे आप मुझे देखना चाहते हैं कि मैं महाराष्ट्र के लोगों के बारे में बात कर रही हूं। मैं आपसे बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। तुम्हारे बिना (समर्थकों के बिना) मेरा कौन है?


बता दें, फडणवीस सरकार में पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अपने गढ़ परली से चुनाव हार गई थीं। पंकजा को उनके ही चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार का सामना करना पड़ा था। धनंजय मुंडे वर्तमान में  उद्धव सरकार के साथ हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने अपनी बहन को लगभग 30 हजार वोटों से मात दी थी। धनंजय मुंडे को 121186 वोट मिले तो वहीं पंकजा मुंडे को मात्र 90418 वोट हासिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed