{"_id":"63fb2ce7a38ede3a480420f3","slug":"maharashtra-owaisi-says-uddhav-pawar-didn-t-support-muslims-in-their-time-of-need-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर भड़के ओवैसी, बोले- मुस्लिमों के उत्पीड़न पर चुप क्यों रहे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर भड़के ओवैसी, बोले- मुस्लिमों के उत्पीड़न पर चुप क्यों रहे?
Sun, 26 Feb 2023 03:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:29 PM IST
सार
शनिवार को AIMIM के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रैली में ओवैसी ने एमवीए नेताओं से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि उद्धव, पवार ने जरूरत के समय मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन नहीं किया।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में एक रैली में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एमवीए नेताओं से तीखे सवाल किए। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे नेताओं पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि उद्धव, पवार ने जरूरत के समय मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए देश में एक मजबूत ताकत बनने को कहा।
ओवैसी शनिवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के युवाओं से पूछा, "अगर अजीत पवार, सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस नेता बन सकते हैं, तो आप क्यों नहीं?"
मुस्लिमों के उत्पीड़न पर उद्धव ठाकरे चुप क्यों: ओवैसी
उन्होंने युवाओं से आगे आने, एआईएमआईएम को मजबूत बनाने और मुसलमानों और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने को कहा। अपने भाषण में ओवैसी ने शिवसेना (उद्धव गुट) नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, 'जब हमारे समुदाय के लोगों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा तो वह चुप क्यों रहे?'
विज्ञापन
पवार पर भी साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, 'शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं और एआईएमआईएम से समर्थन चाहते हैं। लेकिन वह भूल जाते हैं कि जब संकट के समय मुसलमानों का समर्थन करने की बात आती है, तो उन्होंने कभी आगे आने की जहमत नहीं उठाई और हमें हमारे भाग्य पर छोड़ दिया। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है?'
कांग्रेस पर भी निशाना साधा
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उसके नेताओं के पास भारत जोड़ो यात्रा और अन्य कामों के लिए समय था, लेकिन मॉब लिंचिंग और अन्य घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को सांत्वना देने नहीं आए।