फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Opposition calls voter list flawed says it should not be used in local body elections

महाराष्ट्र: विपक्ष ने मतदाता सूची को बताया दोषपूर्ण, कहा- स्थानीय निकाय चुनाव में न हो इस्तेमाल

Wed, 15 Oct 2025 08:53 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Opposition calls voter list flawed says it should not be used in local body elections
बालासाहेब थोराट - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोरात ने बुधवार को कहा कि राज्य की मतदाता सूची अत्यधिक दोषपूर्ण और गड़बड़ है और इसे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


यह बयान उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे और मुख्य चुनाव अधिकारी एस चॉकलिंगम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से साझा किया। यह लगातार दूसरा दिन था, जब विपक्षी नेताओं की प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कीं। शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे भी प्रेस मीट में मौजूद थे। 
विज्ञापन


स्थानीय निकाय चुनाव आने वाले दो महीनों या अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। जयंत पाटिल ने आरोप लगाया कि मतदाता पहचान पत्र (एपिक) और निर्वाचन सूची में अधूरी या भ्रामक पते दिए गए हैं, जो प्रक्रियागत उल्लंघन का संकेत है। उन्होंने कहा, कई मामलों में पते गलत हैं या मतदाता वहां अब नहीं रहते। हमने इसके ठोस उदाहरण मुख्य चनाव अधिकारी (सीईओ) और राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) को दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामला: आरोपियों को जेल ले जाते समय भीड़ ने किया पथराव, तनाव बढ़ा; प्रशासन ने बंद किया इंटरनेट

पाटिल ने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि ठाणे जिले के मुरबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 8 में 400 मतदाताओं के पते के बजाय डैश लगा दिया गया। अमरावती के बदनेरा क्षेत्र के बूथ नंबर 218 में 450 मतदाताओं के घर के पते से पहले शून्य लिखा गया। कंप्टी विधानसभा क्षेत्र में 867 मतदाता पहचान पत्र बिना किसी आवासीय पते के जारी किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई निर्वाचन सूचियों में एक ही व्यक्ति के कई प्रविष्टियां पाई गईं, जबकि एपिक नंबर अद्वितीय होने चाहिए। विपक्ष ने राज्य चुनाव अधिकारियों से मतदाता सूची में सुधार और दोषपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक करने की मांग की है ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed