{"_id":"63d50275e7368b43b952cb72","slug":"maharashtra-no-talks-held-in-mva-regarding-prakash-ambedkar-vba-says-ncp-chief-sharad-pawar-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पता नहीं आंबेडकर और उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है? वीबीए से गठबंधन पर बोले शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पता नहीं आंबेडकर और उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है? वीबीए से गठबंधन पर बोले शरद पवार
Sat, 28 Jan 2023 04:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:39 PM IST
सार
कोल्हापुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा, प्रकाश आंबेडकर की वीबीए को लेकर एमवीए में कोई बातचीत नहीं हुई है। हमें नहीं पता आंबेडकर ओर उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है।
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के बीच गठबंधन के बाद राकांपा नेता शरद पवार का बड़ा बयान आया है। पवार ने कहा है कि इस गठबंधन को लेकर अभी तक महा विकास अघाड़ी(एमवीए) के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेगी।
नहीं पता कि दोनों के बीच क्या चल रहा है
कोल्हापुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा, प्रकाश आंबेडकर की वीबीए को लेकर एमवीए में कोई बातचीत नहीं हुई है। हमें नहीं पता आंबेडकर ओर उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है। हम इस बारे में आगे भी कोई बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, महा विकास आघाड़ी में राकांपा, कांग्रेस और उद्धव गुट वाली शिवसेना शामिल हैं। तीन दलों के गठबंधन वाली सरकार सत्ता में थी। आगे भी हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
23 जनवरी को हुआ था गठबंधन
बता दें, तीन चार महीने की बातचीत के बाद प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी और उद्धव ठाकरे गुट के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन का हिस्सा बनते ही प्रकाश आंबेडकर ने एनसीपी नेता शरद पवार पर टिप्पणी करना शुरू कर दी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि महा विकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रकाश आंबडेकर ने कहा था कि शरद पवार भाजपा के साथ हैं, उनके विचारों में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन