फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Uddhav faction Sena MLA Rajan Salvis family summoned for questioning

Maharashtra: ACB ने ठाकरे गुट के विधायक के परिजनों को किया तलब, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Fri, 24 Mar 2023 03:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे गुट के विधायक राजन साल्वी ने कहा, मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसकी वजह से मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Uddhav faction Sena MLA Rajan Salvis family summoned for questioning
विधायक राजन साल्वी - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उद्धव ठाकरे गुट के विधायक राजन साल्वी के परिवार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए शुक्रवार को तलब  किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच होगी।

विज्ञापन

विधायक से पहले ही पूछताछ कर चुकी एसीबी
एसीबी ने राजन साल्वी के बेटे, भाई, भाभी और पत्नी को नोटिस भेजकर आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए आज पेश होने को कहा है। एसीबी पहले ही राजन साल्वी से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ कर चुकी है और अब परिवार को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाने की कोशिश की जा रही: विधायक
विधायक राजन साल्वी ने कहा, मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसकी वजह से मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। वे चाहे कुछ भी करें, मुझे डर नहीं लगता। उन्होंने कहा, एसीबी ने इस मामले में मुझसे चार बार पूछताछ की है। आज और कल मेरे परिवार से पूछताछ की जाएगी। जो भी हो, मैं हमेशा उद्धव ठाकरे के साथ खड़ा रहूंगा, मैं डरने वाला नहीं हूं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में मचा हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने की उठी मांग

 

विज्ञापन

'उद्धव ठाकरे ने कहा मैं आपके साथ खड़ा हूं..'
साल्वी ने कहा, 'जब मुझे पहला नोटिस मिला, उसी दिन मैंने उद्धव ठाकरे से संपर्क किया, उन्होंने कहा कि लड़ते रहो, मैं आपके साथ हूं।' इससे पहले एसीबी ने विधायक राजन साल्वी की पत्नी, भाई और भाभी को नोटिस भेजकर आय से अधिक संपत्ति मामले में 20 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। 
 

'नोटिस मिलने के बाद से चिंतित रहती है मां'
उन्होंने कहा, इस नोटिस के बाद से मेरी मां, जो बहुत बुजुर्ग हैं, हर समय चिंतित रहती हैं। राजन साल्वी ने बताया कि दबाव तंत्र ने काम करना शुरू कर दिया है। साल्वी ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर भाजपा या शिंदे गुट में शामिल होंगे, इन सभी आरोपों पर लीपापोती हो जाएगी। 
 

राजापुर क्षेत्र से विधायक हैं राजन साल्वी
साल्वी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता हैं। वह वर्तमान में शिवसेना के सदस्य के रूप में राजापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं। वह 2009, 2014 और 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए लगातार तीन बार चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed