Maha Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा में मचा हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने की उठी मांग
ट्रेजरी बेंच के सदस्य वेल में जाकर, "राहुल गांधी हाय-हाय। गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है।" के नारे भी लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने यह कहते हुए मुद्दा उठाया कि गांधी ने बार-बार सावरकर का "अपमान" किया है, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी संजय शिरसाट ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने के लिए सभापति की अनुमति मांगी। शिरसात ने कहा, "किसने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का अधिकार दिया है? हम राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए आपकी अनुमति चाहते हैं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की। जब कांग्रेस के बालासाहेब थोराट ने संसद में बोलने की मांग, तो शेलार ने पूछा कि क्या थोराट माफी मांगेंगे। वहीं ट्रेजरी बेंच के सदस्य फिर वेल में चले गए और, "राहुल गांधी हाय-हाय। गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है।" के नारे लगाने लगे।
इसके चलते सदन को पहले 10 मिनट और फिर आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। हंगामे के बीच, थोराट ने मांग की कि उन्हें बोलने की अनुमति दी जाए, जबकि विधायक वर्षा गायकवाड़ और अमित देशमुख ने विरोध करने वाले सदस्यों का मुकाबला करने के लिए वेल में चले गए।
'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे साजिश : फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे किसी तरह की साजिश नजर आती है। वह विधान परिषद में भाजपा के सदस्य गोपीचंद पाडलकर द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। फडणवीस ने उच्च सदन को बताया कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह (लव जिहाद) की घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि मेरे पास 'लव जिहाद' से जुड़े मामलों या शिकायतों की सही संख्या नहीं है। यह शब्द केरल में गढ़ा गया है।