फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Two students arrested for clipping Pakistani flag, police let them off with warning

Maharashtra: मुस्लिम लड़के पर नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, मुंबई रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने की जमकर पिटाई

Wed, 16 Aug 2023 06:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 16 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

कोलाबा पुलिस के अनुसार दोनों छात्रों ने ने अपने इंस्टाग्राम पाकिस्तानी झंडे की एक क्लिप अपने स्टेटस में पोस्ट की थी। कोलाबा के एक व्यापारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Two students arrested for clipping Pakistani flag, police let them off with warning
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

बांद्रा रेलवे टर्मिनल पर भीड़ ने एक 16 वर्षीय मुस्लिम लड़के को पीट दिया। यह घटना तब घटी जब वह एक हिंदू लड़की के साथ एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ता हुआ पाया गया। लोगों ने लड़के पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


यह घटना 21 जुलाई की है, लेकिन इस घटना का पता तब चला जब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रेलवे पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों की 17 वर्ष के हैं और ठाणे जिले के पास अंबरनाथ के रहने वाले हैं। लड़की के परिवारवालों ने कुछ दिन पहले ही उसके लापता होने का मामला दर्ज करावाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भीड़ ने लड़के को पीटा और उसका बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए रेलवे स्टेशन से बाहर कर दिया। पुलिस ने बताया कि भीड़ में से ही किसी ने इस घटना की वीडियो बनाई। यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, जिसके बाद लोकल पुलिस और रेलवे पुलिस ने कार्वाई शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी झंडे की क्लिप लगाने पर दो छात्र गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक क्लिप पोस्ट करने के आरोप में दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। कोलाबा के रहने वाले दो पुरुष छात्रों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिर चेतावनी देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। 

कोलाबा पुलिस के अनुसार दोनों छात्रों ने ने अपने इंस्टाग्राम पाकिस्तानी झंडे की एक क्लिप अपने स्टेटस में पोस्ट की थी। कोलाबा के एक व्यापारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया कि इलाके के छात्रों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शिकायत के आधार पर आतंकवाद निरोधी टीम (एटीएस) ने सोमवार की रात छात्रों को पकड़ा और उन्हें कालाबा पुलिस स्टेशन लेकर आए। 

दोनों छात्रों को सीआरपीसी की धारा 151(3) के तहत गिरफ्तार किया गया था। एटीएस और पुलिस ने दोनों छात्रों से वीडियो के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनके किसी दोस्त ने उन्हें वीडिया भेजा था। हालांकि, बाद में उन्होंने उस वीडियो को अपने स्टेटस से हटा दिया। 


दो महिलाओं ने की महिला कॉन्स्टेबल की पिटाई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो महिलाओं पर महिला कॉन्सटेबल को पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कॉन्सटेबल मंगलवार को शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर थी, जब बीट मार्शल एक महिला और दो पुरुष को वहां लेकर आए। बाद में महिला का पति दो अन्य महिला को लेकर पुलिस स्टेशन में घुस गया। 

दोनों महिला पुलिस स्टेशन में मौजूद पुलिस को अपशब्द कहने लगी। दोनों से महिला कॉन्स्टेबल को बाल पकड़कर खसीटा, उसे अपशब्द कहा, और पिटाई कर दी। कॉन्स्टेबल ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने एक न सुनी। 


हालांकि, दोनों महिलाओं की पहचान हो चुकी है और पुलिस उन्हें पकड़ने में चुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed