फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Two arrested for arms smuggling, 17 pistols including cartridges-magazine recovered

Maharashtra: हथियार तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, कारतूस-मैगजीन समेत 17 पिस्टल बरामद; MP से कनेक्शन की होगी जांच

Tue, 06 Jun 2023 04:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 06 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

ठाणे पुलिस की टीम ने प्रॉपर्टी सेल के अधिकारी के साथ मिलकर एक जून को दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन देशी पिस्तल, छह मैगनीज और चार कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Two arrested for arms smuggling, 17 pistols including cartridges-magazine recovered
छापेमारी में बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे पुलिस ने दो लोगों से 17 देशी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 31 मैगजीन बरामद किए हैं। बुरहानपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों को एक जून को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर शिवराज पाटिल ने कहा, पिछले कुछ महीनों से ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई के इलाकों में हथियारों के इस्तेमाल की घटनाओं में वृद्धि के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी थी। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के इलाकों से अवैध हथियारों की आपूर्ति की जा रही है।  
विज्ञापन


ठाणे पुलिस की टीम ने प्रॉपर्टी सेल के अधिकारी के साथ मिलकर एक जून को दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन देशी पिस्तल, छह मैगजीन और चार कारतूस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र पचोर-धुनकी इलाके में लेकर गए, जहां अधिकारियों ने 14 पिस्तौल, 25 मैगनीज और आठ जिंदा कारतूस जब्त किया।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में हथियारों की आपूर्ति हुई है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई: किशोरी ने ब्लेड से काटी कलाई, पुलिस ने बचाई जान
मुंबई के पश्चिमी उपनगर खार में एक आवासीय केंद्र में अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर एक लड़की ने अपनी कलाई काट थी। मुंबई पुलिस के समय पर हस्तक्षेप के कारण लड़की की जान बच गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तीन जून को खार की एक धर्मशाला में हुई। लड़की राजस्थान की रहने वाली है और वह अपने परिवारवालों के साथ यहां ठहरी हुई थी। लड़की की अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी कलाई काट ली। 

अधिकारी ने बताया कि खून बहने के बाद लड़की (16 वर्षीय) के परिवार ने खार पुलिस से संपर्क किया और निर्भया दस्ते को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि दस्ते की एक महिला कांस्टेबल घायल लड़की को पुलिस वैन में ले गई और उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था सत्यनारायण चौधरी ने सोमवार को किशोरी की जान बचाने के प्रयासों के लिए दस्ते के अधिकारियों को सम्मानित किया। 

पालघर: निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौत
पालघर जिले में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे विरार इलाके के मनवेलपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर हुई। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान शाउबाई सुले (45), लक्ष्मी घवने (45) और राधा नवघरे (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना में एक अन्य महिला घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed