फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates today woman arrested with crores cocain politics mumbai police

Maharashtra: डीआरआई विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजधानी ट्रेन में सफर कर रही महिला से करोड़ों रुपये की कोकीन बरामद

Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates today woman arrested with crores cocain politics mumbai police
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास से 4.26 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार, डीआरआई की नागपुर क्षेत्रीय इकाई (मुंबई जोन) ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर 12 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन-केएसआर बंगलूरू राजधनी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला को रोका। जांच के दौरान महिला के सामान से 50 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें कुल 853 ग्राम सफेद पाउडर था। जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन कैप्सूल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीआरआई नागपुर ने इससे पहले दिसंबर 2025 में वर्धा जिले के करंजा घाडगे गांव में मेफेड्रोन बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा, जनवरी और फरवरी में अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में गांजा भी जब्त किया गया था।
विज्ञापन

मुंबई में म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज से दो की मौत, पांच गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों ने किस प्रकार का नशा किया था और उन्हें यह ड्रग्स किसने उपलब्ध कराई। मामले की जांच जारी है। इस केस में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक व्यक्ति इवेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है। घटना को लेकर मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

नासिक में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती, बड़ी संख्या में जुटे लोग

नासिक में डॉ. बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभर की तरह नासिक में भी विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और बंधुत्व के लिए समर्पित किया। उन्होंने भारतीय संविधान के जरिए हर नागरिक को बराबरी के अधिकार दिलाने का काम किया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उनका मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहा है।

विज्ञापन

'सत्ता सिर चढ़ गई', शिवसेना विधायक संजय बांगर का मंत्रियों पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब शिवसेना विधायक संजय बांगर ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मंत्रियों के सिर पर सत्ता चढ़ गई है और वे न तो फोन उठाते हैं और न ही जनता के बीच नजर आते हैं। बांगर का यह बयान उस समय सामने आया जब श्रीकांत शिंदे  की मौजूदगी में नांदेड़ और हिंगोली के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की समीक्षा बैठक चल रही थी। इस बैठक में जमीनी हालात का जायजा लिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बांगर कहते नजर आए, कुछ मंत्रियों के सिर पर सत्ता चढ़ गई है। वे फोन तक नहीं उठाते। जनता हमें वोट देती है, लेकिन ये लोग दूर बैठकर नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे लोगों को घर भेज देना चाहिए।

मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत, छह गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक कॉन्सर्ट के बाद कथित ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार को गोरेगांव एग्जिबिशन सेंटर में हुई, जहां 15 छात्रों का समूह शामिल हुआ था। मृतकों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ छात्रों ने कॉन्सर्ट में जाने से पहले प्रतिबंधित ड्रग एक्स्टेसी का सेवन किया था और कार्यक्रम के दौरान शराब भी पी थी। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रविवार को दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed