{"_id":"6a3666906d5c53826c00012b","slug":"maharashtra-news-updates-today-thane-corporators-to-donate-their-five-year-salaries-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को पांच साल का वेतन देंगे कॉरपोरेटर, आग बुझाने में गई थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को पांच साल का वेतन देंगे कॉरपोरेटर, आग बुझाने में गई थी जान
Sat, 20 Jun 2026 03:38 PM IST
नितिन गौतम
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 20 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के कम से कम दो कॉरपोरेटरों ने पिछले महीने भीषण आग से जूझते हुए जान गंवाने वाले दो निगम कर्मचारियों के परिवारों को अगले पांच वर्षों तक अपना पूरा वेतन दान करने का संकल्प लिया है। इसी के साथ नगर निगम ने दोनों कर्मचारियों को मरणोपरांत 'शहीद' का दर्जा देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी शुक्रवार को शिवसेना के एक नेता ने दी। शिवसेना के गुट नेता पवन कदम ने बताया कि सदन के नेता हनुमंत जगदाले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नजीब मुल्ला ने स्वेच्छा से अपने पांच वर्षीय कार्यकाल का पूरा नगरसेवक वेतन शोकाकुल परिवारों की सहायता के लिए देने का निर्णय लिया है।
इस पहल का लाभ स्टेशन अधिकारी सागर शिंदे और सुरक्षा गार्ड कालू गडेकर के परिवारों को मिलेगा। दोनों की 21 मई को गौंडेवी मार्केट में लगी भीषण आग के दौरान बचाव एवं अग्निशमन अभियान में ड्यूटी निभाते हुए मृत्यु हो गई थी। इस आग में बाजार की 155 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। कदम ने दावा किया कि शिवसेना के कई अन्य नगरसेवकों ने भी दोनों परिवारों के कल्याण के लिए अपना वेतन योगदान देने की इच्छा जताई है।