फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates today, 27 september, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi

Maharashtra: फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट तोड़ी गई; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल नहीं रहे

Fri, 27 Sep 2024 02:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Updates today, 27 september, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी उनकी नेमप्लेट से तोड़फोड़ की गई। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने दक्षिण मुंबई में मंत्रालय में फडणवीस के कार्यालय के बाहर उनकी नेम प्लेट तोड़ दी। अब पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे के बाद हुई, जिसमें महिला ने नेम प्लेट हटा दी और उसे फर्श पर पटक दिया और फिर वहां से निकल गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला बिना वैध प्रवेश पास के मंत्रालय, राज्य सचिवालय में घुस गई। अब तक की जांच के अनुसार, महिला ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह अपना बैग सचिवालय परिसर में भूल गई है और उसे लेना चाहती है। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पहुंची, जहां उसने बाहर लगी उनकी नेम प्लेट को हटा दिया और उसे फर्श पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह मंत्रालय से बाहर चली गई।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र से एक और बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दाजीसाहेब रोहिदास पाटिल का निधन हो गया है। उनका निधन शुक्रवार यानी आज 11 बजे सुबह धुले स्थित उनके आवास पर हुआ। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दाजीसाहेब रोहिदास पाटिल पिछले कुछ महीनों पहले उन्हें कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनके फेफड़ों से जुड़े बीमारी का इलाज हुआ। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज दिया गया था, लेकिन हाल ही में उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 84 वर्षीय नेता ने का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पाटिल के परिवार में उनके बेटे विधायक कुणाल पाटिल, विनय पाटिल और बेटी स्मिता हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पाटिल के हाल के राज्य दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पाटिल ने कई कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। उन्होंने लंबे समय तक धुले ग्रामीण विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और उनके बेटे कुणाल इस निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने एक सभ्य और अनुभवी नेता खो दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वरिष्ठ नेता फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पाटिल ने धुले में कांग्रेस को मजबूत किया।

नशे की हालत में दोस्त की हत्या करने के आरोपी को अदालत ने किया बरी
महाराष्ट्र के थाने जिले की अदालत ने 29 साल के शख्स को बरी कर दिया है। उस पर नशे की हालत में अपने दोस्त पर हमला करने और उसकी हत्या करने का आरोप था। 
 
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस बी अग्रवाल ने आशु छोटेलाल बर्मन को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपों से बरी करते हुए कहा कि मामले में दूसरा पहलू भी हो सकता है इसे ध्यान में रखते हुए बरी किया जाना चाहिए। यानी संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। बता दें, यह आदेश 24 सितंबर को जारी किया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, बर्मन ने 15 अक्तूबर, 2020 को 150 रुपये की राशि को लेकर शराब के नशे में विवाद के बाद अपने दोस्त राजू उर्फ सुदामा राजकरण पटेल पर हमला कर दिया था। पीड़ित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने संकेत दिया कि मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट, शॉक, पॉलीट्रॉमा था और इसके बाद फोरेंसिक जांच हुई।

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा, 'हालांकि ऐसा लगता है कि उस वक्त कुछ झगड़ा हुआ था, लेकिन स्पष्ट और ठोस सबूत के अभाव में आरोपी को हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।'

न्यायाधीश अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि ऐसी परिस्थितियों में, आरोपी संदेह के लाभ का हकदार है और उसे बरी कर दिया।

युवक की हत्या के आरोप में 75 साल के शख्स और उसके तीन बेटों पर शिकंजा
ठाणे निवासी 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में 75 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, युवक ने मोबाइल चोरी के एक मामले में उक्त आरोपियों में से एक पर शामिल होने का आरोप लगाया था। 

आरोपियों की पहचान अशोक सावंत (34), किशोर सावंत (37), सचिन सावंत (29) और उनके पिता नंदू सावंत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात शहर के आजाद नगर इलाके में पीड़ित शुभम अरविंद पवार की कथित तौर पर चाकू मारकर इन लोगों ने हत्या कर दी थी। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने एक महिला को मारा और जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

सीएम शिंदे की आंख की सर्जरी हुई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आंख की सर्जरी हुई है। 60 वर्षीय शिंदे की बुधवार को ठाणे में सर्जरी हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। चिकित्सकीय सलाह के कारण शिंदे लड़की बहिन योजना से संबंधित आधिकारिक समारोह के लिए शिरडी नहीं गए। उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed