{"_id":"6a560c61264dd28d500b004e","slug":"maharashtra-news-updates-thane-hit-and-run-builder-son-hit-scooter-killed-rider-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बिल्डर के बेटे की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बिल्डर के बेटे की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 03:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्रमुख बिल्डर और स्थानीय राजनेता के बेटे पर कार की टक्कर से 51 वर्षीय स्कूटर सवार की जान लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उल्हासनगर में हुआ। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अविनाश मुथा के रूप में हुई है। वह कल्याण के एक बड़े ज्वैलर, बिल्डर और स्थानीय राजनेता का बेटा है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्हासनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक की पहचान कल्याण के म्हारल गांव निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह स्कूटर से शाहाड की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी की कार ने कथित रूप से उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने अविनाश मुथा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के तीन और नागपुर के एक मशहूर होटल का लाइसेंस रद्द
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत मुंबई के तीन मशहूर रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं और नागपुर के 1 मशहूर होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
एफडीए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भिंडी बाजार के शालीमार हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। होटल को पहले सुधार के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन दोबारा जांच में 25 कमियां पाई गईं। दूसरा होटल भिंडी बाजार का नूर मोहम्मदी होटल है। यहां किचन के फर्श पर काले तेल की मोटी परत जमी थी, कबाब सेक्शन के पास खुली खिड़कियों से कीड़े-मकोड़े और चूहे आसानी से अंदर आ सकते थे, दीवारों और छतों पर पेंट और तेल की परत जमी थी, कच्चा सामान रखने की जगह साफ-सुथरी नहीं थी, सप्लायर का कोई रिकॉर्ड नहीं था, पुराने और गंदे बर्तनों का इस्तेमाल हो रहा था, पीने के पानी की जांच का कोई रिकॉर्ड नहीं था, और कीड़ों से बचाव के लिए जरूरी ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं था।
तीसरा उमरखाड़ी का रहमानिया रेस्टोरेंट था। यहां खाने-पीने की चीजों, केमिकल और पैकेजिंग मटीरियल को रखने की सही जगह नहीं थी, दरवाजों पर कीड़ों से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी, जंग लगे और खराब क्वालिटी के मटीरियल से बने उपकरण इस्तेमाल हो रहे थे, दीवारों और छतों का पेंट और प्लास्टर उखड़ रहा था, खाने की जांच का जरूरी रिकॉर्ड नहीं था और पीने के पानी की क्वालिटी की भी जांच नहीं की गई थी।
चौथी कार्रवाई अमरावती के शेगांव नाका स्थित इंजीनियर भवन के अमरावती दरबार के खिलाफ की गई। पता चला कि यह जगह बिना वैलिड फूड लाइसेंस के खाने-पीने का कारोबार कर रही थी, इसलिए संबंधित जगह को तुरंत कारोबार बंद करने का नोटिस जारी किया गया। एफडीए ने कहा कि राज्य भर में 32 होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की गई। आठ जगहों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए, जबकि चार जगहों के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए।
समुद्र की गहराइयों में जाने वाले मछुआरों को मिलेगी सैटेलाइट फोन से सुरक्षा
महाराष्ट्र सरकार गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की सुरक्षा के लिए सैटेलाइट फोन सुविधा उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। इस संबंध में मत्स्य विभाग भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ चर्चा कर रहा है।
मत्स्य मंत्री नितेश राणे ने बताया कि विभाग ने बीएसएनएल की ग्लोबल सैटेलाइट फोन सर्विस (जीएसपीएस) की तकनीकी विशेषताओं, कवरेज और समुद्र में इसकी उपयोगिता की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण आपात स्थिति में मछुआरों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
राणे ने कहा कि सैटेलाइट फोन मछुआरों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनके माध्यम से वे खराब मौसम, नौका में खराबी, चिकित्सीय आपातकाल या अन्य संकट की स्थिति में तट से लगातार संपर्क बनाए रख सकेंगे। इससे बचाव एजेंसियों को भी त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।