फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates MBBS students murder Blood stains found on tube seized from accuseds home

Maharashtra: MBBS छात्रा की हत्या, आरोपी के घर से जब्त ट्यूब पर मिले खून के धब्बे; मुंबई से एक शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा साने (22 वर्षीय) नवंबर 2021 में लापता हो गयी थी। लाइफगार्ड मिट्टू सिंह को पिछले महीने एक और व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
maharashtra news updates MBBS students murder Blood stains found on tube seized from accuseds home
सादिच्छा साने, मिट्टू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीबीएस छात्रा सादिच्छा साने की हत्या के आरोपी के घर से जब्त की गई एक फ्लोटिंग ट्यूब पर खून के धब्बे मिले हैं। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा साने (22 वर्षीय) नवंबर 2021 में लापता हो गयी थी। लाइफगार्ड मिट्टू सिंह को पिछले महीने एक और व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, मिट्टू सिंह के साथ झगड़े के दौरान बांद्रा बैंडस्टैंड में चट्टान से गिरने के बाद साने की मौत हो गई, जिसके बाद सिंह ने एक फ्लोटिंग ट्यूब ली और लौटने से पहले उसके शव को समुद्र में खींच लिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने पंचनामा के दौरान मिट्टू सिंह के घर से फ्लोटिंग ट्यूब के साथ-साथ घटना की रात उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी जब्त किए। उन्होंने बताया कि चट्टान से गिरने के दौरान साने के माथे पर लगी चोट के खून के धब्बे फ्लोटिंग ट्यूब पर पाए गए हैं और यह आरोपी को पकड़ने के लिए मजबूत सबूत हो सकता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत पहचान और अन्य विवरणों के लिए खून के धब्बों का साने के परिजनों से मिलान किया जाएगा। मुंबई पुलिस और नौसेना की टीम ने साने के शव का पता लगाने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के पास समुद्र में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सिंह मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद है, जबकि एक और व्यक्ति को 15 जनवरी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुष्कर्म के आऱोप में अरबी भाषा का शिक्षक गिरफ्तार
अरबी भाषा के एक शिक्षक (25 वर्षीय) को अपनी दो नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ ओशिवारा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। 

फर्जी कॉल सेंटर चलाकर भारतीय और विदेशी नागरिकों को ठगने वाला युवक गिरफ्तार
मुंबई में 28 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विदेशी मुद्रा और जिंस कारोबार में मदद करने के बहाने भारतीय और अमेरिकी नागरिकों के साथ कथित तौर पर ठगी करता था। बांगुर नगर थाने के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मलाड के उत्तरी उपनगर से फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाले व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो सहयोगी फरार हैं। उन्होंने कहा कि मलाड लिंक रोड पर एक वाणिज्यिक परिसर में एक दुकान पर छापा मारने के बाद गिरफ्तारी की गई, जहां से फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा, हमें इस तरह से ठगे गए कम से कम 100 व्यक्तियों का विवरण मिला है। हमने छापेमारी के दौरान मौके से मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त किए हैं। पुलिस फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed