{"_id":"64c3909a78d690c0220209a5","slug":"maharashtra-news-updates-govt-gave-houses-to-people-in-irshalwadi-train-left-before-time-leaving-45-passengers-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: इरशालवाड़ी में लोगों को घर देगी शिंदे सरकार; 45 यात्रियों को छोड़ समय से पहले रवाना हुई ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: इरशालवाड़ी में लोगों को घर देगी शिंदे सरकार; 45 यात्रियों को छोड़ समय से पहले रवाना हुई ट्रेन
Fri, 28 Jul 2023 11:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:35 PM IST
सार
विधानसभा में बोलते हुए शिंदे ने कहा कि त्रासदी में बचे लोगों को कंटेनरों में रखा गया है और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) उनके लिए घर बनाएगा।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इरशालवाड़ी भूस्खलन से बचे लोगों के पुनर्वास के लिए पक्के घर देने का एलान किया है। सीएम ने बताया कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। राज्य योजना एजेंसी सिडको उनके लिए स्थायी घरों का निर्माण करेगी। उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। बता दें कि 19 जुलाई को रायगढ़ जिले के पहाड़ी गांव इरशालवाड़ी में हुए भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। 57 लोग अब भी लापता हैं।
सिडको करेगा भवनों का निर्माण
विधानसभा में बोलते हुए शिंदे ने कहा कि त्रासदी में बचे लोगों को कंटेनरों में रखा गया है और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) उनके लिए घर बनाएगा। उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोग वैनिटी वैन में इरशालवाड़ी में बचे लोगों से मिलने गए और मेरे जैसे कुछ लोग कीचड़ में चले गए। हम वो लोग हैं जो घर से काम नहीं करके फील्ड में काम करते हैं।
बाढ़ प्रभावितों के लिए सरकार ने बढ़ाई आर्थिक सहायता
उन्होंने कहा कि राज्य भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता करेगा। छोटी दुकानें रखने वालों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि सड़क के किनारे की दुकान लगाने वालों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे। शिंदे ने कहा कि कृषि श्रमिकों का मानदेय 6,000 से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
मनमाड में 90 मिनट पहले पहुंची ट्रेन, पांच मिनट बाद हुई रवाना
दूसरी ओर महाराष्ट्र से एक और मामला सामने आ रहा है। यहां, 45 यात्रियों को छोड़कर एक एक्सप्रेस ट्रेन समय से पहले ही रवाना हो गई। दरअसल, अपने निर्धारित समय से 90 मिनट पहले मनमाड जंक्शन पहुंची ट्रेन पांच मिनट बाद ही रवाना हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर अपने निर्धारित समय सुबह 10.35 बजे से 90 मिनट पहले गुरुवार सुबह 9.05 बजे मनमाड जंक्शन पहुंची। हालांकि, ट्रेन मनमाड से 45 यात्रियों को लिए बिना पांच मिनट में स्टेशन से रवाना हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जब यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह करीब 9.45 बजे स्टेशन पहुंचे तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेन जा चुकी है। पीड़ित यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय गए और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि यह रेलवे कर्मचारियों की ओर से हुई गलती थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारी ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को गीतांजलि एक्सप्रेस से जलगांव पहुंचाया गया। यहां उनके लिए गोवा एक्सप्रेस को रोककर रखा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि गोवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित आगमन से पहले मनमाड इसलिए पहुंच गई, क्योंकि इसे अपने नियमित बेलगामी-मिराज-दौंड मार्ग के बजाय रोहा-कल्याण-नासिक रोड मार्ग से मोड़ दिया गया था।
भिवंडी में गोदामों से 10 करोड़ रुपये के खतरनाक रसायन जब्त
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गोदामों में अवैध रूप से इकट्ठे किए गए 10 करोड़ रुपये के खतरनाक रसायन जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना परमिट के रसायनों का भंडारण करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पर्यावरण अधिनियम, पेट्रो रसायन अधिनियम और खतरनाक रसायनों के निर्माण, भंडारण और आयात नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने 25 जुलाई को भिवंडी के रहनाल इलाके में गोदामों पर छापा मारा और परिसर में रखे 10 करोड़ रुपये के रसायन जब्त किए थे।
स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले फंड में बढ़ोतरी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ने स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले फंड में बढ़ोतरी का एलान किया है। उनके इस एलान के बाद अब महाराष्ट्र में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पहले के 15,000 रुपये के बजाय 30,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यहां विधान सभा को बताया कि इसके लिए 913 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने कहा, स्वयं सहायता समूहों में 46,956 `सामुदायिक संसाधन व्यक्ति' हैं जिन्हें प्रति माह 3,000 रुपये मिलते हैं और अब उन्हें 6,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए 163 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। साथ ही 2,741 संविदा कर्मियों के मासिक वेतन में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों के माध्यम से 4.75 लाख एसएचजी को 11,771 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वितरित ऋण का 96 प्रतिशत चुकाया गया है और गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) केवल 4.31 प्रतिशत है।
महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए संभाजी भिड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग
महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए दक्षिणपंथी कार्यकर्ता भिडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने की है। महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में बोलते हुए थोराट ने कहा कि भिड़े की हालिया टिप्पणियां शर्मनाक थीं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी सदन में बयान देने को कहा।
उन्होंने कहा कि संभाजी भिड़े की मानसिकता विकृत है। राष्ट्रपिता के बारे में उनकी टिप्पणियों ने देश को परेशान कर दिया है। वह बार-बार विवादास्पद टिप्पणियां करते हैं और यह पता लगाने की जरूरत है कि राजनीतिक हितों के लिए कौन उनका समर्थन कर रहा है। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने की शरद पवार से मुलाकात की
इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में भाग लेने वाले कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि अगले महीने मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित बैठक अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है।
पवार के साथ बैठक दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में हुई। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता नसीम खान मौजूद थे। राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल और उनकी पार्टी के विधायक शशिकांत शिंदे और रोहित पवार (शरद पवार के पोते) ने भी चर्चा में भाग लिया।
इस दौरान नाना पटोले ने कहा कि लगभग 100 नेता ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। शरद पवार ने इस बारे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सदस्य के रूप में हम मुंबई में बैठक की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सीएम शिंदे ने उद्धव पर कसा तंज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कठिन समय में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका साथ नहीं मिला जिससे वह हतोत्साहित हो गए। साथ ही सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन किया।
सीएम शिंदे बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व पार्षद मंगेश सातमकर के ठाकरे गुट से शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मुसीबत में होता है, तो अपेक्षा होती है कि हमारे नेता उसका समर्थन करें और नैतिक समर्थन प्रदान करें। कई लोग कहते हैं...जब भी कठिन समय होता है, समर्थन नहीं मिलता है और कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाता है।
आरोपी ने पुलिस लॉक-अप में 'आत्महत्या'
मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह यहां पुलिस लॉक-अप के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दीपक शिवाजी जाधव को सुबह करीब 8.10 बजे बोरीवली पुलिस स्टेशन में लॉक-अप के अंदर लटका हुआ पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।