फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates CM Eknath Shinde along with Shiv Sena MPs and MLAs leave for Ayodhya UP

Maharashtra: अयोध्या के लिए रवाना हुए सीएम एकनाथ शिंदे, शिवसेना के सांसद और विधायक भी मौजूद; देखें वीडियो

Sat, 08 Apr 2023 06:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे एक दिन पहले शिवसेना के तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ता दो ट्रेनों में अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
Maharashtra News Updates CM Eknath Shinde along with Shiv Sena MPs and MLAs leave for Ayodhya UP
शिवसेना के सांसद और विधायक - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे एक दिन पहले शिवसेना के तीन हजार से ज्यादा शिवसेना कार्यकर्ता दो ट्रेनों में रामनगरी के लिए रवाना हुए थे। शिंदे ने कहा, संतों ने अयोध्या में कार्यक्रम आयोजित किए हैं और हम उनमें भाग लेंगे। पूर्व में पालघर में साधुओं की हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब हम अपने साधुओं की रक्षा करेंगे। पालघर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, मैं उसमें भी शामिल होऊंगा। भाजपा और शिवसेना सरकार में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।  

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
वहीं, शिदें के दौरे से पहले आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजकुमार विश्वकर्मा आयोध्या पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीजीपी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार और हनुमानगढ़ी के सरहद की सुरक्षा की जानकारी ली। डीजीपी के साथ एडीजी लॉ एंड आर्डर, एडीजी सुरक्षा, आईजी, डीआईजी और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यूपी डीजीपी राम जन्मभूमि का दर्शन कर वहां की भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। 
 

शिवसेना सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के लिए होटल बुक
मुख्यमंत्री शिंदे करीब नौ घंटे अयोध्या में बिताएंगे। भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर का जायजा लेंगे और निर्माण कार्य को देखेंगे। उनके साथ हजारों शिवसैनिकों के अयोध्या में पहुंचने की संभावना है। शिवसेना सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के ठहरने के लिए मंदिरों की नगरी के लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं।
 

विज्ञापन

कल लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री शिंदे
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार शाम लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में ही उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। रविवार की सुबह वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सरयू नदी के तट पर लैंड करेगा। 

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed