फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Anti terror mock drill hackles terrorists shouting slogans particular community

Maharashtra: विवादों में घिरी पुलिस की मॉक ड्रिल, आतंकी के तौर पर समुदाय विशेष से जुड़े नारे लगाने का आरोप

Sun, 22 Jan 2023 04:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में 11 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें आतंकवादियों के समूह को पूजा स्थल पर कब्जा करते और भक्तों को बंधक बनाते दिखाया गया।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Anti terror mock drill hackles terrorists shouting slogans particular community
मॉक ड्रिल का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद्रपुर के एक मंदिर में पुलिस की मॉक ड्रिल विवादों में आ गई। पुलिस कर्मी आतंकवादी की भूमिका निभाते हुए कथित रूप से एक विशेष समुदाय से जुड़े नारे लगा रहे थे। वकीलों के एक समूह इस पर जिला पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञानप सौंपा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने रविवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे कि इस तरही गलती दोहराई न जाए। 

विज्ञापन


यहां के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में 11 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें आतंकवादियों के समूह को पूजा स्थल पर कब्जा करते और भक्तों को बंधक बनाते दिखाया गया।
विज्ञापन


वकीलों के समूह में शामिल फरात बेग ने कहा, मॉक ड्रिल के अभ्यास के वीडियो में आतंकवादियों की भूमिका निभाने वाले कर्मियों को विशेष नारे लगाते हुए दिखाया गया है। यह एक समुदाय को नकारात्मक रूप से चित्रित करता है और लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी आतंकवादी इस समुदाय से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने इस तरह की नारेबाजी और चित्रण के खिलाफ जिला एसपी के कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है। पुलिस का यह कृत्य एक समुदाय को बदनाम करने के समान है। जाहिर है, मॉक ड्रिल की पटकथा पर एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख रही होगी। 

सुनिश्चित करेंगे दोबारा न हो ऐसी गलती : एसपी
एसपी रवींद्र सिंह परदेशी ने कहा कि उनका विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस तरह की त्रुटि दोहराई न जाए। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल को स्थानीय पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ते, विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 समेत अन्य के कर्मियों ने अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed