फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates 12 december local body election mumbai crime cm fadnavis

Maharashtra: फर्जी गैस बिल मैसेज के झांसे में आया कारोबारी; ज्वेलरी चोरी के मामले में नौकरानी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 11:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates 12 december local body election mumbai crime cm fadnavis
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने गुरुवार रात नागपुर में मुलाकात कर मुंबई, ठाणे सहित राज्य के आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक रात 9 बजे नागपुर स्थित देवगिरी बंगले में हुई। माना जा रहा है कि शिवसेना और भाजपा मुंबई, ठाणे तथा अन्य नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ सकती हैं। चव्हाण ने इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुनावी तैयारी व राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। शिवसेना और भाजपा, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी के साथ महायुती गठबंधन का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


 

'महाराष्ट्र तट पर अन्य राज्यों की नावों पर कार्रवाई हो'
महाराष्ट्र सरकार ने विधान परिषद में बताया कि इस वर्ष राज्य के समुद्री क्षेत्रों में घुसकर अवैध मछली पकड़ने पर अन्य राज्यों की आठ नावों पर कार्रवाई की गई और उनसे कुल 34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मछली पालन मंत्री नितेश राणे ने कहा कि 2021-22 से अब तक 34 नावों पर कार्रवाई की जा चुकी है और महाराष्ट्र मरीन फिशिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1981 के तहत कुल 2.51 करोड़ रुपये जुर्माना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर ने मांगी अग्रिम जमानत

दक्षिण मुंबई के एक कॉलेज के वार्षिक समारोह में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के आरोपी एक प्रोफेसर ने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है। अपनी अपील में आरोपी प्रोफेसर ने दावा किया कि मामला गलतफहमी या निजी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने अदालत में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं और महिलाओं से जुड़े हैं। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी और पीड़ित अलग समुदायों से आते हैं, जिससे सांप्रदायिक तनाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत 19 दिसंबर को आदेश सुनाएगी।

मामले के अनुसार, 24 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में आरोपी ने नौ छात्रा वॉलंटियर्स से गलत तरीके से छूकर बदसलूकी की। उसने एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से भी गलत व्यवहार किया और बिना अनुमति सेल्फी ली। कॉलेज प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर का कहना है कि एफआईआर पांच दिन देरी से दर्ज हुई और उनका 35 साल का करियर बेदाग रहा है। उनका दावा है कि शायद गलतफहमी या किसी की व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण एफआईआर हुई होगी।

PM मोदी संग डिनर मीट में शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने ली सीख 
शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई डिनर मीट एक खास सीख का अनुभव बन गई। गुरुवार शाम पीएम आवास पर NDA सांसदों के लिए रखे गए इस डिनर में शिंदे करीब 90 मिनट तक प्रधानमंत्री के साथ बैठे और बातचीत करते रहे। शिंदे ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि वे इतना दबाव कैसे संभाल लेते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा जब उद्देश्य साफ हो, तो दबाव खत्म हो जाता है। शिंदे के मुताबिक, पीएम मोदी ने अनुशासन, अच्छी नींद की अहमियत और भावनात्मक संतुलन जैसे विषयों पर बेहद उपयोगी बातें साझा कीं। वे यह जानकर हैरान रह गए कि पीएम मोदी सिर्फ 3.5 घंटे की नींद में भी अपने व्यस्त कार्यक्रम को संभाल लेते हैं।
विज्ञापन

महायुति विधायक हेडगेवार स्मृति मंदिर जाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महायुती के विधायक इस रविवार को नागपुर के रेशीमबाग स्थित आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार के स्मृति मंदिर का दौरा कर सकते हैं। पिछले साल भी भाजपा और शिवसेना के कई शीर्ष नेता यहां गए थे, हालांकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार तब नहीं गए थे।

3.5 करोड़ की ज्वेलरी चोरी के मामले में नौकरानी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राइव में रहने वाली 93 वर्षीय महिला के घर से 3.57 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और डायमंड चोरी करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्चना साल्वी कल्याण की रहने वाली है। महिला के दुबई में रहने वाले बेटे की भारत यात्रा के दौरान चोरी का पता चला। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों की जांच की और संदिग्ध लेनदेन पाए। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने 1.26 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed