{"_id":"64bd0d0e071e62032304c910","slug":"maharashtra-news-update-police-received-threat-call-tanker-filled-with-rdx-pakistani-nationals-mumbai-to-goa-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: 'आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: 'आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन
Sun, 23 Jul 2023 04:50 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:50 PM IST
सार
Maharashtra News: मुंबई पुलिस के मुताबिक उसके कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में एक बार फिर पुलिस को धमकी भरा फोन किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात करीब एक बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फोन कॉल के बाद पुलिस ने तत्काल महाराष्ट्र एटीएस और गोवा पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने कहां से किया गया, इसका पता लगा लिया है। इस बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गुस्से में उसने यह गलत सूचना दी।
विज्ञापन
इससे पहले 13 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर 26/11 हमले जैसा हमला करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
ठाणे जिले में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे बदलापुर पुलिस थाने की सीमा में हुई। पीड़ित सुनील प्रजापति पनवेल राजमार्ग के पास एक मैदान में अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी दूसरे समूह के लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकाली और उन पर गोली चला दी। उसके कंधे पर गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चंद्रपुर में संभाजी भिड़े के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता हिरासत में, रिहा
चंद्रपुर में हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न संगठनों के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और बाद में रविवार को रिहा कर दिया गया। भिड़े अपने समर्थकों को संबोधित करने के लिए दिन में वरोरा तहसील में थे। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भिड़े के खिलाफ नारे लगाए और उन पर विवादास्पद टिप्पणियों के माध्यम से राज्य और देश को बदनाम करने का आरोप लगाया।