{"_id":"69499e06697c10fddc002acc","slug":"maharashtra-news-today-updates-mumbai-pune-nagpur-politics-crime-govt-and-other-news-in-hindi-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार; बुलडोजर राजनीति पर एकनाथ शिंदे का दो टूक बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार; बुलडोजर राजनीति पर एकनाथ शिंदे का दो टूक बयान
Tue, 23 Dec 2025 01:09 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुंबई में हाल ही में आयोजित सनबर्न महोत्सव के दौरान दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 19.14 लाख रुपये बताई गई है। सीवरी इलाके में 19 से 21 दिसंबर के बीच हुए तीन दिवसीय महोत्सव में 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया था। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य भारी भीड़ में घुसकर कुछ दर्शकों के मोबाइल फोन चुरा लेते थे। इस संबंध में दो मामले दर्ज किए गए और दो विशेष टीमें बनाई गईं। 20 दिसंबर को पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब गश्त के दौरान पीछा कर एक युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान कर्नाटक निवासी 24 वर्षीय उदुगुलप्पा दासा भोवी के रूप में हुई। उसके पास से चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इसके अलावा, सीवरी के इंदिरा नगर में खड़ी एक कार से चार लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उनकी पहचान दिल्ली निवासी शहबाज भोले खान (28), मोहितकुमार पटेल (25), निखिल जाधव (19) और महेशकुमार कुम्भार (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

Trending Videos
मुंबई के निजी अस्पताल में लगी आग, कोई घायल नहीं
मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर आग लगी, जिसके बाद मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों समेत करीब 250 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.35 बजे भाटिया अस्पताल के सीटी-एमआरआई स्कैन यूनिट में आग लगी। दमकल विभाग के अनुसार, आग सीटी-एमआरआई यूनिट में लगी बिजली की तारों और उपकरणों तक सीमित रही। एहतियातन अस्पताल परिसर से करीब 250 लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

भिवंडी में नहीं चलेगी बुलडोजर राजनीति, किसी के साथ अन्याय के बिना होगा विकास: शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भिवंडी शहर में विकास के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और यहां 'बुलडोजर राजनीति' नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास का काम बातचीत और सहमति से किया जाएगा, न कि जबरदस्ती करके।
पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर शिंदे ने कहा कि भिवंडी को ठाणे, मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और मीरा-भायंदर जैसी नागरिक सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर किसी भी नागरिक को गलत तरीके से बेघर नहीं किया जाएगा। शिंदे ने कहा कि सरकार जन-केंद्रित नीति अपनाएगी और बुलडोजर राजनीति का सवाल ही नहीं उठता।

पूर्व सैनिकों ने मुंबई में सेना अधिकारियों से की बातचीत
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेवा में तैनात नेतृत्व से बातचीत की और अपने अनुभव और चिंताएं साझा कीं। मुंबई महानगरीय क्षेत्र के 200 से अधिक सेना के पूर्व सैनिक और उनके परिवार 20 दिसंबर को आयोजित 'आर्मी वेटरंस कनेक्ट' कार्यक्रम में शामिल हुए।
बयान में कहा गया, कार्यक्रम ने पूर्व सैनिकों को सेवा में तैनात नेतृत्व से खुलकर संवाद करने, अपने अनुभव, चिंताएं और सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान किया। महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सेना की पूर्व सैनिकों के कल्याण, सम्मान और भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।