फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News mumbai navi mumbai palghar pune nagpur other district news in hindi

Maharashtra: ठाणे में फर्जी दस्तावेज दिखाकर सरकारी कॉन्ट्रैक्टर से ठगे 5.82 करोड़ रुपये, चार के खिलाफ एफआईआर

Mon, 15 Apr 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 15 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने कहा था कि वे अंधेरी एमआईडीसी और पालघर में विद्युत उपकरण बनाने वाली यूनिट को बेचना चाहते हैं। पीड़ित ने आगे बताया कि उन्होंने यूनिट का दौरा भी किया। 

विज्ञापन
Maharashtra News mumbai navi mumbai palghar pune nagpur other district news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी कॉन्ट्रैक्टर को बिजनेस डील के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाकर 10.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दो कंपनियों के निदेशकों और अन्य दो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने कहा था कि वे अंधेरी एमआईडीसी और पालघर में विद्युत उपकरण बनाने वाली यूनिट को बेचना चाहते हैं। पीड़ित ने आगे बताया कि उन्होंने यूनिट का दौरा भी किया था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इस यूनिट को खरीदने के लिए 5.82 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था। बाद में जब उन्होंने दस्तावेजों को देखा, तब उन्हें मालूम चला कि ये दस्तावेज फर्जी है। आरोपी ने असली दस्तावेज नहीं दिए। आरोपियों ने यूनिट का नाम भी शिकायतकर्ता के नाम पर बदलने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पालघर में तंबाकू उप्ताद के साथ महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक 30 वर्षीय महीला को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 5.06 लाख रुपये बताई जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इलाके में नाकाबंदी के दौरान शनिवार की शाम को एक कार उंबरगांव से मुंबई की तरफ जा रही थी। पुलिस ने हाईवे पर कार को रोका। जांच के दौरान उन्होंने विभिन्न ब्रांड के तंबाकू उत्पात जब्त किए। 

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में 2012 से ही तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed