फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and updates today Politics Crime and Other incidents importance in hindi

Maharashtra: आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे का भुजबल पर निशाना, बीड ओबीसी रैली को बताया 'मराठा विरोधी'

Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News and updates today Politics Crime and Other incidents importance in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

आरक्षण मुद्दे पर मनोज जरांगे का भुजबल पर निशाना

विज्ञापन


मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को बीड में आयोजित ओबीसी रैली की आलोचना की और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल पर समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया। मनोज जरांगे बीड में दिन में अन्य पिछड़ा वर्ग की रैली को संबोधित करते हुए भुजबल द्वारा उन पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने अंतरवाली सारथी गांव में संवाददाताओं से कहा, "यह रैली मराठा विरोधी थी। मराठों में भय और नफरत पैदा करने के लिए भुजबल ने इसका आयोजन किया था। वह समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वह सरकार पर 2 सितंबर के जीआर को वापस लेने का दबाव बनाना चाहते हैं। हम ओबीसी कोटे से अपना आरक्षण चाहते हैं और हम भुजबल की धमकियों से नहीं डरते।" जरांगे ने कुनबी जाति प्रमाण पत्रों पर जीआर के माध्यम से मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


दीपोत्सव कार्यक्रम में साथ दिखे ठाकरे बंधु
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के दीपोत्सव कार्यक्रम में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक फिर साथ नजर आए। हालांकि, इस बार दोनों भाई मीडिया के सामने ज्यादा बात करने से बचते रहे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव और मनसे अध्यक्ष राज के बीच पिछले कुछ दिनों में सातवीं बार मुलाकात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादर के शिवाजी पार्क मैदान में शुक्रवार को मनसे ने दीपोत्सव का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन उद्धव ठाकरे ने किया। उद्धव अपने परिवार के साथ शाम 6 बजे मनसे अध्यक्ष के शिवतीर्थ बंगले पर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे तेजस ठाकरे और विधायक आदित्य ठाकरे भी थे।

उद्धव अपने परिवार के साथ राज के घर एक घंटे रहे। उसके बाद ठाकरे बंधु अपने परिवार के साथ शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो गए। मनसे के इस दीपोत्सव में राज और उद्धव ठाकरे ने कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की।

पुणे में गैंगस्टर निलेश घायवाल के खिलाफ नया मामला दर्ज 
फरार गैंगस्टर निलेश घायवाल और उसके समर्थकों के खिलाफ पुणे पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधी और गैंगस्टर वाले वीडियो (रील्स) बनाकर लोगों को उकसाने और अपराध की छवि को गौरवपूर्ण बताने की कोशिश की।

जोन-3 के पुलिस उपायुक्त संबाजी कदम ने बताया कि घायवाल और उसके कुछ अनुयायियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है।
 

ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में जालना नगर निगम प्रमुख को एसीबी ने गिरफ्तार किया
जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को गुरुवार रात एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खांडेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। 

 

महाराष्ट्र: 21 लाख वर्षा प्रभावित किसानों के लिए 1356 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत
महाराष्ट्र सरकार ने अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 1356.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटिल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सहायता से 15,16,681 हेक्टेयर क्षतिग्रस्त कृषि भूमि के 21,66,198 प्रभावित किसानों को सीधा लाभ होगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य ने राहत के लिए 1356.30 करोड़ रुपये की मंजूरी देकर एक निर्णायक कदम उठाया है, ताकि संकटग्रस्त किसानों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला-स्तरीय अधिकारियों को आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ-साथ पशुधन या मकानों को हुए नुकसान से पीड़ित किसानों को सहायता राशि वितरित करने का अधिकार दिया गया है।

कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ ठगे
मुंबई में एक 72 वर्षीय कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजों ने उससे 58 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई अधिकारियों का ढोंग करने वाले ठगों ने उनसे 58 करोड़ रुपये की ठगी की। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी भी व्यक्ति के साथ हुई अब तक की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी में से एक हो सकती है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने जांच शुरू की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने 19 अगस्त से 8 अक्तूबर के बीच कारोबारी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने का झूठा दावा कर धमकाया। वीडियो कॉल के जरिये धमकी देकर उन्होंने कारोबारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट में रखा। कारोबारी ने दो महीने में 18 बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिये पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अब्दुल खुल्ली, अर्जुन कदवासरा और जेठाराम के रूप में की है। 

महाराष्ट्र के बीड जिले में दरारें पड़ने के बाद गांव खाली कराया गया
महाराष्ट्र के बीड जिले में लगभग 400 लोगों की आबादी वाले एक गांव को दरारें पड़ने के बाद खाली करा दिया गया है, जिसके बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। कपिलधरवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है और लोकप्रिय कपिलधर जलप्रपात से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है।

जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन के मुताबिक, कपिलधरवाड़ी में एक अक्तूबर को दरारें पड़ गईं और बढ़ती गईं। उन्होंने कहा, "एक दरार 5-6 फीट बड़ी हो गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम ने दरारों की जांच की है।"

मौजूदा समय में गांव में 85 परिवारों के लगभग 400 लोग रहते थे। कलेक्टर ने बताया कि उन्हें इलाके के मन्मथ स्वामी मंदिर के एक विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने आगे कहा, "हमने इन ग्रामीणों को स्थानांतरित करने के लिए एक जगह की पहचान कर ली है और प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जीएसआई की विस्तृत रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।"

कर्डिले के विधायक शिवाजी कर्डिले का निधन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शिवाजी कर्डिले का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 66 वर्ष के थे। बताया गया है कि कर्डिले को सुबह ही हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भाजपा नेता कर्डिले की सियासत में एंट्री एक सरपंच के तौर पर हुई थी। छह बार के विधायक कर्डिले लगातार पांच बार विधायक रहे थे। 2019 में उन्हें राकांपा की नेता के हाथों हार मिली थी। हालांकि, 2024 में उन्होंने फिर जीत हासिल की। 

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए नगर निगम प्रमुख

महाराष्ट्र के जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।  एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने के अनुसार, खांडेकर को गुरुवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

कोल्हापुर में रेस्क्यू होम से निकल नहीं पाईं तो छह महिलाओं ने काट ली कलाई

खबर कोल्हापुर से, जहां जिले में स्थित एक रेस्क्यू होम में छह महिलाओं ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं सुविधा केंद्र छोड़ना चाहती थीं, लेकिन अदालत ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया था। माना जा रहा है कि बाहर नहीं आ पाने से वे परेशान थीं और ध्यानाकर्षण के लिए उन्होंने ये कदम उठा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं को अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक अभियान के बाद मुक्त कराया गया था। अदालत के आदेश के बाद इन्हें एक साल की अवधि के लिए रेस्क्यू होम भेजा गया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने ब्लेड से अपनी कलाइयों को कटा लिया। महिलाओं ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता लगाया जा रहा है।

IFS राजेश गावंडे बने प्रोटोकॉल और FDI सचिव

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजेश गावंडे को महाराष्ट्र सरकार में प्रोटोकॉल, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और प्रवासी मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस तरह वह इस पद को संभालने वाले पहले राजनयिक बन गए हैं। हाल तक गावंडे मुंबई में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

उनकी नई नियुक्ति पहली बार किसी आईएफएस अधिकारी को राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय में इस तरह की भूमिका में नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राजनयिक पदों पर काम कर चुके गवांडे, राज्य सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रवासी संपर्क और निवेश सुविधा की देखरेख करेंगे।
इस कदम को महाराष्ट्र की वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत को सुव्यवस्थित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही विदेशी निवेश आकर्षित करने और भारतीय प्रवासियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की इसकी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed