फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates quarrel during Navratri procession in Thane

Maharashtra Updates: नवरात्रि उत्सव के दौरान दो गुटों के बीच झड़प, पथराव में एक; पटाखा फटने से चार लोग घायल

Mon, 16 Oct 2023 01:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

वागले एस्टेट के हनुमान नगर इलाके में देवी दुर्गा की मूर्ति ले जाने के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए दो गुटों के बीच झड़प हो गई। श्रीनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Maharashtra News and Updates  quarrel during Navratri procession in Thane
नवरात्रि उत्सव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी दुर्गा की मूर्ति ले जा रहे जुलूस में दो गुटों के बीच झगड़े के बाद पटाखे फोड़े जाने से चार लोग घायल हो गए। वहीं रविवार की रात नौ बजे हुई झड़प के दौरान पथराव में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। देशभर में रविवार से नवरात्रि का उत्सव शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


वागले एस्टेट के हनुमान नगर इलाके में देवी दुर्गा की मूर्ति ले जाने के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए दो गुटों के बीच झड़प हो गई। श्रीनगर पुलिस स्टेसन के एक अधिकारी ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लापरवाही से पटाखे फोड़े, जिसके कारण वहां मौजूद चार लोग झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ियों के शिकायत पर पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा), 337 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 283 (सार्वजनिक जगहों पर खतरा या रुकावट पैदा करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed