फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Update Nine farmhouses in Thane were using electricity without meters Dues of 30 lakhs

Maharashtra News: पालघर में आया भूंकप; विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
सार

विज्ञप्ति में बिजली विभाग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 30.46 लाख रुपए की बिजली चोरी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि फार्म हाउस के मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बिल और जुर्माना न भरने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Maharashtra News and Update Nine farmhouses in Thane were using electricity without meters Dues of 30 lakhs
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को 3.3-3.5 तीव्रता के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि 3.3 तीव्रता का पहला झटका शाम 5.15 बजे दर्ज किया गया था। जबकि, 3.5 तीव्रता का दूसरा झटका 15 मिनट से भी कम समय बाद शाम 5.28 बजे आया। भूकंप का केंद्र जिले के तलासरी इलाके में क्रमश: 8 किमी और 5 किमी की गहराई में था। भूकंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन


बिजली विभाग की कार्रवाई
महाराष्ट्र के बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण लिमिटेड के अधिकारी ठाणे जिले के मुरबाड तहसील पहुंचे। यहां फार्म हाउस के साथ-साथ रिजॉर्ट्स पर छापेमारी की। विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उड़न दस्ते ने शुक्रवार को 20 फार्म हाउस पर छापा मारा था। इस दौरान अधिकारियों को नौ फार्म हाउस बिना मीटर के पाए गए। यहां अवैध रूप से फार्म हाउस संचालकों ने 52,429 यूनिट बिजली की खपत की।
विज्ञापन

विज्ञप्ति में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान 30.46 लाख रुपए की बिजली चोरी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि फार्म हाउस के मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बिल और जुर्माना न भरने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह
बाल विवाह के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस एक्शन में नजर आई। पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर में बाल विवाह को रुकवाकर नाबालिग लड़की को आजाद करा दिया। पुलिस अधिकारी नीता पडवी ने बताया कि ग्रामीण पुलिस को जानकारी मिली थी कि अदालत के पास नाबालिग किशोरी की शादी होने वाली है। इसके बाद टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गई। यहां पता चला कि युवती 18 साल से छोटी है। जबकि, युवक 19 साल का था। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

विदेशी महिला के साथ-साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सजा
मुंबई घूमने आई पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कोर्ट ने मनचले को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। बायकुला पुलिस ने बताया कि इसी साल मार्च में पेरू की एक 38 साल की महिला अकेले भारत घूमने आई थी। वह मुंबई के एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। यहां 19 साल का आरोपी भी काम करता था। इस दौरान उसने महिला के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। सेल्फी लेते वक्त आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसके बाद थाने में केस दर्ज कराया और कोर्ट ने आरोपी को दो साल की जेल और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।

ठाणे पुलिस ने ठग को पकड़ा
ठाणे पुलिस ने सस्ते सोना बेचने का झांसा देकर पैसा लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस के निरीक्षक आनंद रौराने ने बताया कि भायखला के रहने वाले आरोपी सस्ते दाम में सोना बेचने का दावा करता था। इसके बाद जब लोग उसके झांसे में आकर पैसा लेकर आते थे तब आरोपी उन पैसों को लूट लेता था। आरोपी ने एक आदमी को चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये लूट लिए थे। अधिकारी ने कहा कि गिरोह के अन्य व्यक्तियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।



नाइजीरियाई व्यक्ति को किया गिरफ्तार 
महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को एक 40 साल के नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिक के पास से पुलिस ने मेफेड्रोन जब्त किया है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है। टीम ने बताया कि माहिम रेलवे स्टेशन के पास नाइजीरियाई व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा था, उससे पूछताछ करने गए तो वह भागने लग गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।










 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed