फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP MP Supriya Sule's saree catches fire at event; no injuries

Maharashtra: राकांपा सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, टला हादसा

Sun, 15 Jan 2023 10:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 Jan 2023 10:32 PM IST
सार

बारामती से सांसद सुले एक कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए हिंजावाड़ी में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन
Maharashtra NCP MP Supriya Sule's saree catches fire at event; no injuries
सुप्रिया सुले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। हालांकि, आग को तुरंत की बुझा लिया गया और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सुले की ओर से बाद में एक बयान जारी कर कहा गया कि वे सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


बारामती से सांसद सुले एक कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए हिंजावाड़ी में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि माल्यार्पण करते समय सुले की साड़ी मेज पर रखे एक दीप से छू गई और इससे साड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


सुले ने एक बयान में कहा, ‘‘कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय मेरी साड़ी में गलती से आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सभी शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध है कि चिंता न करें, क्योंकि मैं सुरक्षित हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अजित पवार के साथ भी टला बड़ा हादसा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार को बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी। पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि शनिवार को वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।


राकांपा नेता ने बताया, ‘‘मैं दो सुरक्षाकर्मियों और एक डॉक्टर के साथ तीसरी मंजिल पर स्ट्रेचर लिफ्ट में सवार हुआ, हमें चौथी मंजिल पर जाना था। लेकिन लिफ्ट नहीं चली और फिर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लिफ्ट अचानक नीचे गिरते हुए सीधे भूतल पर रूकी।’’ सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए पवार ने बताया कि वे लोग लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की। हालांकि डॉक्टर को कुछ हल्की चोटें आई हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में अभी तक अपनी पत्नी को भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed