फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP leader Suraj Chavan becomes special member of Youth Policy Committee, attacked worker in Latur

Maharashtra: युवा नीति समिति में विशेष सदस्य बने एनसीपी नेता सूरज चव्हाण, लातूर में कार्यकर्ता पर किया था हमला

Fri, 12 Sep 2025 11:22 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 12 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

एनसीपी नेता सूरज चव्हाण को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता धनंजय ठाकरे और युवा कार्यकर्ता अधिवक्ता संग्राम शेवाले के साथ विशेष आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया गया है। जुलाई में चव्हाण ने कथित तौर पर छावड़ा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजयकुमार घाटगे की पिटाई कर दी थी। 

विज्ञापन
Maharashtra NCP leader Suraj Chavan becomes special member of Youth Policy Committee, attacked worker in Latur
एनसीपी नेता सूरज चव्हाण। - फोटो : facebook/Suraj Chavan

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने एनसीपी नेता सूरज चव्हाण को राज्य की संशोधित युवा नीति का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। चव्हाण ने हाल ही में लातूर में एक कार्यकर्ता पर हमला किया था। ऐसे में समिति में उनको शामिल करने को लेकर सरकार घिर सकती है। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा गुरुवार को जारी सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार सूरज चव्हाण को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता धनंजय ठाकरे और युवा कार्यकर्ता अधिवक्ता संग्राम शेवाले के साथ विशेष आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया गया है। चव्हाण उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में महासचिव हैं।
विज्ञापन


इस समिति का गठन मूल रूप से राज्य की युवा नीति 2012 की समीक्षा और एक संशोधित मसौदा तैयार करने के लिए किया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई युवा नीति के तहत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का मानना है कि संशोधित नीति कौशल विकास, उद्यमिता, खेल प्रोत्साहन और शासन में युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित होगी। अधिकारियों ने बताया कि विविध पृष्ठभूमि के सदस्यों को शामिल करने का उद्देश्य समिति को अधिक प्रतिनिधि बनाना है। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्तियां युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पैनल को मजबूत बनाने के लिए की गई हैं। उम्मीद है कि समिति इस साल के अंत तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगी।

कार्यकर्ता की कर दी थी पिटाई
ऐसा माना जा रहा है कि सूरज चव्हाण को समिति में शामिल करने पर आपत्ति हो सकती है, क्योंकि लातूर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर पीटने के कारण वे सुर्खियों में आए थे। उस समय विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी और कार्रवाई की मांग की थी। जुलाई में चव्हाण ने कथित तौर पर छावड़ा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजयकुमार घाटगे की पिटाई कर दी थी, जब उन्होंने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके सामने मेज पर ताश के पत्ते फेंके थे।


घाटगे और उनके संगठन के अन्य सदस्य तत्कालीन कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह मांग तब की गई थी जब एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर उन्हें राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर 'रम्मी' खेलते हुए दिखाया गया था। विपक्ष की आलोचना के बीच चव्हाण ने राकांपा की युवा शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्हें पार्टी में महासचिव बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed