{"_id":"5def523e8ebc3e879937b134","slug":"maharashtra-nagpur-young-man-kills-a-old-woman-to-take-his-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान का बदला लेने के लिए युवक बना हैवान, निर्मम तरीके से की बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपमान का बदला लेने के लिए युवक बना हैवान, निर्मम तरीके से की बुजुर्ग महिला की हत्या
Tue, 10 Dec 2019 02:17 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपमान का बदला लेने के लिए 65 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। वेल्तुर पुलिस थाना के सहायक निरीक्षक आनंद कविराज ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी राजेश सोनटाक्के महिला के बेटे द्वारा किए गए अपमान का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
यह घटना तीन दिसंबर को उस समय हुई जब लीलाबाई सूर्यभान वासनिक अपने खेत में पराली जमा करने डोंगरमौडा गांव गई थी।
दरअसल दो दिसंबर को सोनटाक्के का मवेशी वासनिक के खेत में घुस आया था जिसके बाद वासनिक के बेटे और आरोपी के बीच बहस हुई और इस दौरान आरोपी को वासनिक के बेटे ने थप्पड़ मार दिया। इसका बदला लेने के लिए ही सोनटाक्के ने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।