फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra MVA split Prakash Ambedkar to announce third alliance on April 2 Lok Sabha Elections

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में MVA की बढ़ेगी मुश्किलें, प्रकाश आंबेडकर दो अप्रैल को करेंगे तीसरे गठबंधन का एलान

Sat, 30 Mar 2024 05:48 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Mar 2024 05:48 AM IST
सार

प्रकाश आंबेडकर खेल बिगाड़ने में माहिर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के साथ गठबंधन कर बड़ा खेला किया था।
 

विज्ञापन
Maharashtra MVA split Prakash Ambedkar to announce third alliance on April 2 Lok Sabha Elections
prakash ambedkar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ तालमेल नहीं बनने पर वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) नया खेल करने जा रहा है। वीबीए के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को एलान किया कि वह राज्य में एक नया गठबंधन बनाएंगे। इसको लेकर कई संगठनों से बातचीत चल रही है। आंबेडकर ने कहा कि नया गठबंधन भाजपा के नेतृत्ववाली महायुति के खिलाफ बनेगा, लेकिन इसका नुकसान विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को भी उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


मनोज जरांगे हो सकते है हिस्सा...
माना जा रहा है कि मराठा आरक्षण आंदोलन का नया चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल और स्वाभिमानी शेतकरी (किसान) संगठन के नेता व पूर्व सांसद राजू शेट्टी भी नए गठबंधन का हिस्सा होंगे। प्रकाश आंबेडकर खेल बिगाड़ने में माहिर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के साथ गठबंधन कर बड़ा खेला किया था।
विज्ञापन


हालांकि वीबीए और एमआईएम गठबंधन को एकमात्र औरंगाबाद की सीट पर जीत मिली थी और पत्रकार से नेता बने इम्तियाज जलील लोकसभा में पहुंचे थे। लेकिन आंबेडकर और ओवैसी की जोड़ी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के 9 प्रत्याशियों का खेला खराब कर दिया था। इस गठबंधन की वजह से नांदेड से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और सोलापुर से पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी चुनाव हार गए थे। जानकार कहते हैं कि प्रकाश आंबेडकर का वजूद महाराष्ट्र के एकमात्र जिला अकोला तक सीमित है लेकिन यदि इस बार भी तीसरा मोर्चा बना तो महाराष्ट्र की चुनावी फिजा बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवीए गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं संजय राउत
प्रकाश आंबेडकर ने दूसरे दिन एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राउत महा विकास आघाड़ी में दरार पैदा कर गठबंधन को तोड़ने में लगे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी के लिए उनके दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। एक दिन पहले आंबेडकर ने संजय राउत पर पीठ में छुरा भोंकने का आरोप लगाया था।


एमवीए के कुनबे में दरार, छह सीटों पर दोस्ताना मुकाबला करेगी कांग्रेस
महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के कुनबे में दरार बढ़ती जा रही है। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से 17 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से अनबन बढ़ गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री मो. आरिफ नसीम खान ने उद्धव ठाकरे की ओर से एकतरफा उम्मीदवारों के एलान पर नाराजगी जताई और कहा कि राज्य की 6 सीटों पर कांग्रेस से दोस्ताना मुकाबला होगा। नसीम खान ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने जिस तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा की है, उससे पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस इकाई छह लोकसभा क्षेत्रों में ‘दोस्ताना मुकाबला’ करना चाहती है। इनमें सांगली, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई और कुछ अन्य सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed