{"_id":"5ca13cdcbdec223c99275c3d","slug":"maharashtra-murder-of-shiv-sena-councilor-in-water-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पानी के विवाद में शिवसेना पार्षद की हत्या, दोस्तों पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पानी के विवाद में शिवसेना पार्षद की हत्या, दोस्तों पर आरोप
Mon, 01 Apr 2019 03:49 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 01 Apr 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के परभनी जिले में पानी के विवाद में शिवसेना के पार्षद अमरदीप रोडे की हत्या कर दी गई। पार्षद के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह जिले के जयाकवाडी कॉलोनी में हुई। कुछ महिलाएं परभनी रोडे के पास सरकारी नल से कम पानी मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। उनका कहना था कि नल के पास ही एक गड्ढा खोदकर पानी निकाला जा रहा है। रोडे के दोस्त रवि गायकवाड़ ने यह गड्ढा खोदा था। पार्षद ने जब इस पर विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस दौरान रोडे ने कुल्हाड़ी से गायकवाड़ पर हमला करने की कोशिश की। रोडे के अन्य दोस्त किरण डाके ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन रोडे ने गायकवाड़ पर हमला कर दिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुल्हाड़ी छीन कर रोडे पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों दोस्तों ने रोडे को पत्थरों और रॉड से पीटा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन