फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mumbai mobile repairman receives notice for ₹32 crore in tax arrears; Know full details

महाराष्ट्र: मुंबई में मोबाइल रिपेयर करने वाले को मिला 32 करोड़ रुपये के टैक्स बकाए का नोटिस, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Oct 2026 03:41 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 Oct 2026 03:41 PM IST
सार

मुंबई के कॉटन ग्रीन में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले 48 वर्षीय महेंद्र म्हापणकर के नाम पर फर्जी कंपनी और बैंक खाते खोलकर करोड़ों रुपये का कथित एक्सपोर्ट कारोबार किया गया। इसके चलते उन्हें 31.80 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी का नोटिस मिला। महेंद्र ने एक परिचित पर दस्तावेजों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra: Mumbai mobile repairman receives notice for ₹32 crore in tax arrears; Know full details
मोबाइल रिपेयर करने वाले को मिला टैक्स बकाए का नोटिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के कॉटन ग्रीन इलाके में रहने वाले 48 साल के एक मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले शख्स के होश उस समय उड़ गए, जब उन्हें इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की तरफ से करीब 32 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये का नोटिस मिला। जिस कारोबार और लेन-देन के आधार पर यह नोटिस भेजा गया था, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने अब इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित के एक जानकार ने उनके कागजात का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम पर फर्जी कंपनी और बैंक खाते खोले और फिर उनके नाम से करोड़ों रुपये का एक्सपोर्ट कारोबार किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता 48 वर्षीय महेंद्र म्हापणकर कॉटन ग्रीन के फेरबंदर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान उनका काम पूरी तरह बंद हो गया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात संजय तांबे नाम के एक शख्स से हुई, जो उस समय क्लीन-अप मार्शल के तौर पर काम कर रहा था। तांबे ने महेंद्र से कहा कि उसके कुछ दोस्तों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी कागजात की जरूरत है। उसकी बातों में आकर महेंद्र ने अपने कागजात उसे सौंप दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एनआईए: पंजाब में विहिप नेता के हत्यारे हरविंदर कुमार का यूएई से प्रत्यर्पण, कब जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कागजात मिलने के बाद तांबे ने महेंद्र के नाम पर 'गैलेक्सी ट्रेडर्स' नाम की कंपनी बना ली। आरोप है कि उसने महेंद्र को भरोसा दिलाया कि इस कारोबार से होने वाले मुनाफे का हिस्सा उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। इसी भरोसे में महेंद्र ने दो अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाने में भी उसकी मदद की। इसके बाद जब भी महेंद्र कारोबार और मुनाफे के बारे में पूछते, तो तांबे उन्हें यही बताता कि कारोबार में अभी कोई फायदा नहीं हुआ है।


कागजात के गलत इस्तेमाल का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ। महेंद्र के पास इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 31.80 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये का ईमेल आया। तब उन्होंने एक टैक्स कंसल्टेंट से संपर्क किया। टैक्स कंसलटेंट ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। महेंद्र और टैक्स कंसल्टेंट को शुरुआत में लगा कि शायद विभाग की ओर से कोई गलती हुई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि नोटिस में कोई गलती नहीं है और उनके नाम पर दर्ज टैक्स देनदारी सही है।

इसके बाद महेंद्र खुद इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग के दफ्तर पहुंचे और अपने नाम पर हुए लेन-देन और कारोबार से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने ईओडब्ल्यू में शिकायत की। पुलिस को दिए बयान में महेंद्र ने बताया कि उन्होंने तांबे को जो कागजात दिए थे, उनका  गलत इस्तेमाल किया गया है। आरोप है कि तांबे ने सुभान कुरैशी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर महेंद्र के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और उनके नाम से बड़े पैमाने पर फर्जी एक्सपोर्ट कारोबार किया। पुलिस के मुताबिक, इसी फर्जी कारोबार और लेन-देन के कारण महेंद्र के नाम पर करोड़ों रुपये की टैक्स देनदारी हो गई और विभाग की ओर से उन्हें लगातार नोटिस भेजे जाने लगे। महेंद्र की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने कालाचौकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed